Author: devbhumiganga.com

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के चर्चित रवि चौहान हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या जमीनी विवाद के चलते सुपारी देकर कराई गई थी। मृतक के रिश्तेदारों ने डेढ़ लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी, जिसके बाद दो युवकों ने शराब पिलाकर रवि चौहान की हत्या कर शव रानीपुर झाल में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बाइक और सुपारी की रकम में से 61 हजार रुपये बरामद किए हैं, जबकि हत्या की साजिश रचने वाले फरार मामा-भांजे की तलाश जारी…

Read More

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के BHEL फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का हरिद्वार पुलिस ने महज आठ घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और तीन चाकू बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर “BAAZ” नाम से गैंग चलाकर इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए लोगों को हथियारों के बल पर डराने-धमकाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल की रात BHEL फाउंड्री गेट के पास हन्नी निवासी आर्यनगर ज्वालापुर और…

Read More

लक्सर:नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर निवासी मोहम्मद अफज़ाल की पुत्री समर फातिमा ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समर देहरादून स्थित डीपीएसजी स्कूल की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।समर की सफलता पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ताहिर हसन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समर की उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है और मेहनत के दम पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।समर फातिमा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और…

Read More

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं गन्ना समिति लक्सर के पूर्व अध्यक्ष राजवीर सैनी ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में राजवीर सैनी ने कांग्रेस में वापसी करते हुए पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताई।कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजवीर सैनी ने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं और पार्टी के लिए लगातार कार्य करते आए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व निजी कारणों से उन्होंने भारतीय जनता…

Read More

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं गन्ना समिति लक्सर के पूर्व अध्यक्ष राजवीर सैनी ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में राजवीर सैनी ने कांग्रेस में वापसी करते हुए पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताई।कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजवीर सैनी ने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं और पार्टी के लिए लगातार कार्य करते आए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व निजी कारणों से उन्होंने भारतीय जनता…

Read More

लक्सर।सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बहादुरपुर खादर गांव की छात्रा अक्सा अंसारी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अक्सा की इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उसकी सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।बहादुरपुर खादर निवासी इसरार अंसारी की बेटी अक्सा अंसारी ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह शानदार सफलता हासिल की है। अक्सा की इस उपलब्धि पर आजाद समाज पार्टी के संभावित उम्मीदवार इकराम हसन बसेड़ी ने उसके घर पहुंचकर फूलों…

Read More

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के सूने घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। रात में परिवार के लौटने पर घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मजहर हसन के भाई मजाहिद हसन का पूरा परिवार पूर्व विधायक प्रतिनिधि इकबाल नेता की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए ग्रीन फार्म हाउस गया हुआ था। इसी दौरान…

Read More

लक्सर।गरीब कल्याणकारी चैरिटेबल ट्रस्ट सुल्तानपुर आदमपुर द्वारा गुरुवार को साबिर पाक के आस्ताने पर जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बड़ी संख्या में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन तक्सीम कर मानव सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकराम साबरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट आजम भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कारी गुलशनोवर, असलम अली, राष्ट्रीय महामंत्री सनावर अली, मोहम्मद सलमान कुरैशी तथा मोहम्मद फुरकान कुरैशी सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर साबिर पाक के आस्ताने पर आए गरीब एवं जरूरतमंद लोगों…

Read More

लक्सर। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत श्री फाउंडेशन ट्रस्ट (इकाई श्री सीमेंट लिमिटेड) द्वारा फायर स्टेशन लक्सर के सहयोग से श्री सीमेंट परिसर में आग से बचाव और सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मचारियों और कामगारों को आपात स्थिति में सतर्क रहने और त्वरित कार्रवाई के गुर सिखाए गए। फायर स्टेशन लक्सर से अग्निशमन अधिकारी कुंवर सिंह राणा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने परिसर में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। डमी आग लगाकर उसे फायर एक्सटिंग्विशर और फायर हाइड्रेंट के माध्यम से बुझाने का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित कर्मचारियों को वास्तविक…

Read More

लक्सर । जिले समेत पूरे प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी और बढ़ती फीस को लेकर अभिभावकों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। आरोप है कि कई स्कूल एनसीईआरटी की किताबों की जगह महंगी निजी पब्लिकेशन की किताबें लगाकर अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं।पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने लक्सर में प्रेस वार्ता कर निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इसे शिक्षा के नाम पर “संगठित गोरखधंधा” बताया और कहा कि इस पूरे मामले में प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत के आरोप भी सामने आ रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद…

Read More