लक्सर। मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी और पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल इमरान अली ने मानवता की मिसाल पेश की। रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखते हुए भी उन्होंने एक गंभीर रूप से बीमार महिला की जान बचाने के लिए अपना रोजा तोड़कर रक्तदान किया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन देहरादून में तैनात इमरान अली को सूचना मिली कि जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती एक महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही थी और परिजन रक्त की व्यवस्था के लिए परेशान थे। जैसे ही इमरान अली को इस संबंध में पता चला, वह बिना देर किए अस्पताल पहुंचे।
रमजान के महीने में रोजा होने के बावजूद उन्होंने इंसानियत को सर्वोपरि रखते हुए रक्तदान किया, जिससे महिला का उपचार समय पर हो सका। उनके इस कदम की अस्पताल प्रशासन और परिजनों ने सराहना की। महिला के परिजनों ने दून पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज के लिए प्रेरणादायक है।
स्थानीय लोगों ने भी हेड कांस्टेबल इमरान अली के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे सेवा और समर्पण का उदाहरण बताया।
Trending
- मदरसा मज़हरुल उलूम फुरकानिया का सालाना जलसा संपन्न, सात छात्रों की हुई दस्तारबंदी
- स्कॉलर्स होम इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्जनपदीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रतिभाशाली व्यक्तियों को किया सम्मानित
- छह साल के प्रेम संबंध के बाद निकाह से मुकरने का आरोप, प्रेमी की बारात से पहले पुलिस चौकी पहुंची युवती
- डीएम से मिले आजाद अली, विकास कार्यों में पारदर्शिता की मांग
- पिरान कलियर की सियासत में हलचल! आजाद अली की जनसभा में पहुंचे युवा, कई युवा पार्टी में हुए शामिल
- पिरान कलियर में आजाद अली का गांव-गांव संपर्क अभियान शुरू, जनसमस्याओं को लेकर बढ़ाई सक्रियता
- सुल्तानपुर आदमपुर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व, रावण दहन के साथ दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
- कलियर में नशे के बढ़ते कारोबार पर आजाद अली चिंतित, बोले- मौका मिला तो 6 महीने में करेंगे नशा मुक्त


