Author: devbhumiganga.com

लक्सर। तहसील क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कलां गाँव में शुक्रवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 कब्ज़ों को हटाया। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला और भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली लक्सर पुलिस भी मुस्तैदी के साथ तैनात रही। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि गाँव के 47 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ धारा 122 बी के तहत कार्रवाई की गई थी, जिनमें से 6 प्रकरणों पर जिलाधिकारी स्तर से पुनर्विचार का निर्देश जारी हुआ है।…

Read More

लक्सर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में बृहस्पतिवार को विजयदशमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में रामलीला का अद्भुत मंचन हुआ, जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण के दंभ का अंत कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाबहनुमान चौक से शुरू हुई शोभायात्रा रामलीला मैदान तक पहुंची। राम और हनुमान के वेशधारी युवाओं ने शोभायात्रा को भव्य रूप दिया। स्थानीय लोगों, महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोग ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए रावण दहन का उत्सव देखने पहुंचे। रावण का भव्य…

Read More

हरिद्वार।कनखल थाना क्षेत्र के दयाल एंक्लेव में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में हुई गोलीकांड की गुत्थी को पुलिस ने मात्र 72 घंटे में सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के आदेश के अनुसार में गठित कनखल पुलिस टीम ने आरोपियों को बैरागी कैंप क्षेत्र से हिरासत में लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद सहित खोखा भी जब्त किया। घटना और मुकदमा पंजीकरण 29 सितंबर को थाना कनखल पुलिस को सूचना मिली कि जगजीतपुर निवासी सुमित की गोली मारकर हत्या कर दी गई…

Read More

लक्सर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में बुधवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सुबह से ही महिलाओं और किशोरियों की भीड़ शिविर स्थल पर उमड़ती रही। मुख्य अतिथि विधायक मोहम्मद शहजाद ने शिविर का निरीक्षण किया और लोगों से स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की। विधायक मो शहजाद ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर चल रहे हैं। सरकार की मंशा है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मौके पर ही उपलब्ध हों। आशा कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए…

Read More

हरिद्वार / रानीपुर। नशे में धुत पति ने पत्नी को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के 24 घंटे के अंदर रानीपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचकर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया। लेबर कॉलोनी सेक्टर-5 BHEL निवासी मंजू देवी (40) की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना 28 सितम्बर की देर रात पुलिस को मिली। परिजन उसे मेला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रानीपुर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। कोतवाली में मुकदमा संख्या 404/25 प्रभावी धाराओं में…

Read More

लक्सर। विश्व हार्ट दिवस के अवसर पर मंगलवार को श्री सीमेंट लिमिटेड, लक्सर परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरिद्वार के प्रतिष्ठित आयुर्वेदाचार्य डॉ. मोहन कुमार (एमडी आयुर्वेद, शल्य चिकित्सा) रहे। प्लांट के अधिकारी, कर्मचारी, ट्रांसपोर्टर और कामगारों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। डॉ. मोहन कुमार ने हृदय को शरीर का सर्वाधिक महत्वपूर्ण अंग बताते हुए इसके संरक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि असंतुलित आहार, तनाव और अव्यवस्थित दिनचर्या हृदय रोगों के प्रमुख कारण बन रहे हैं। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और…

Read More

सघन चेकिंग में पकड़ा तस्करजानकारी के अनुसार, मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर लक्सर पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में 29 सितंबर को पुलिस टीम ने संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को रोका। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी की पहचान और बरामद सामानपुलिस ने आरोपी की पहचान रिजवान (38 वर्ष) पुत्र शफीक, निवासी ग्राम नेहन्दपुर सुठारी, थाना लक्सर के रूप में की है। उसके कब्जे से Dicyclomine HCL, Tramadol HCL और Acetaminophen (Spasmo) के कुल 285…

Read More

लक्सर स्थित चंदन पैलेस में आज सामाजिक संस्था कलाम टीम फाउंडेशन ने क्षेत्र की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संस्था ने जिलाधिकारी हरिद्वार के नाम लक्सर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। फाउंडेशन ने ज्ञापन में बताया कि 27 सितम्बर को लक्सर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभागीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधि के साथ स्कूल के छात्र-छात्राओं और प्रधानाध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। संस्था ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर छात्र-छात्राओं और प्रधानाध्यापकों से नृत्य कराया गया,…

Read More

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के कटारपुर फायरिंग मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी अनुज को भट्टा तिराहे पथरी के पास से दबोच लिया और उसके कब्जे से देशी तमंचा 315 बोर तथा जिन्दा कारतूस बरामद किए। जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर की शाम लगभग 7:30 बजे ग्राम कटारपुर निवासी अनुज ने मामूली विवाद को लेकर पार्टी के दौरान अर्जुन पुत्र सुरेंद्र पर फायर किया। घायल अर्जुन को उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की शिकायत अर्जुन की पत्नी ने थाना पथरी में दर्ज कराई थी। इसके बाद…

Read More

लक्सर (हरिद्वार)। कोतवाली लक्सर पुलिस ने चोरी और गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। सीआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से पुलिस ने कुल 14 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹3,36,000 बताई गई है। बरामद मोबाइल उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा से हासिल किए गए। पोर्टल के जरिये मिली कामयाबीमोबाइल चोरी और गुम होने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय की ओर से सीआईआर पोर्टल की शुरुआत की गई थी। इस पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन की लोकेशन, यूजर आईडी और सक्रियता का पता लगाया जाता…

Read More