- सुल्तानपुर आदमपुर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, नबी की शान में गूंजे नारे, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम
- ढंडेरा गोलीकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार
- भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल सील, जांच में मचा हड़कंप
- पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
- लक्सर में 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक अवसर- रविंद्र सिंह आनंद
- कृषि यंत्र की सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार
- लक्सर कोतवाली में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण पर कार्रवाई की मांग
- हरिद्वार ग्रामीण में जीवित मतदाताओं को मृत दर्शाकर आपत्ति, अपने ही नाम पर खुद आपत्ति का मामला; SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल
Author: devbhumiganga.com
लक्सर, उत्तराखंड: देशभक्ति और एकता की मिसाल बनी लक्सर कोतवाली में आयोजित सर्वधर्म सभा, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर भारतीय सेना को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सम्मानित किया। इस भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम में एसडीएम सौरभ असवाल, सीओ नताशा सिंह और एसएसआई मनोज गैरोला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने सेना के पराक्रम, बलिदान और समर्पण को सलाम किया और उनके परिजनों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा में देशभक्ति गीतों और ओजपूर्ण भाषणों ने माहौल को जोश और गर्व से भर दिया। इस आयोजन ने न केवल राष्ट्रीय एकता का संदेश…
लक्सर पुलिस ने लक्सर क्षेत्र से गुम या चोरी हुए 12 मोबाइल को बरामद कर रविवार को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया है। जिससे मोबाइल धारकों में खुशी देखी गई,इस दौरान लोगों ने उत्तराखंड पुलिस को धन्यवाद दिया। जनता में उत्तराखंड पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा इस मौके पर एक मोबाइल धारको ने बताया कि उसका मोबाइल गिर गया था। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज कराई थी।फिर अचानक पुलिस की ओर से फोन कर यह बताया गया कि उनका मोबाइल मिल गया है।अपने मोबाइल का प्रमाण लेकर आ जाएं और अपना मोबाइल ले जाय।यह बात सुनने के…
हरिद्वार/लक्सर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है जहां एक जमीन सौदे में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले पत्रकार से न सिर्फ धोखा हुआ, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। ग्राम सैठपुर निवासी और प्रेस क्लब सुल्तानपुर के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने हाल निवासी देहरादून सुरेश गिरी की जमीन का सौदा अमित गिरी गोस्वामी पुत्र राकेश गिरी निवासी लक्सर के माध्यम से सफलतापूर्वक कराया था। सौदे के वक्त 2% मेहनताना तय हुआ था। लेकिन सौदा होते ही उनकी मेहनत की पूरी राशि एक अनजान…
रुड़की क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक पति ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो व फोटोज बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।पत्नी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले पति फजलुर्रहमान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पत्नी ने 22 मार्च को तहरीर देकर कलियर थाने में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में आरोपी को जेल भेजा गया है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में आज सुबह करीब नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार हैली एयरोट्रांस कम्पनी का है, जिसने आज प्रातः सहस्त्रधारा हैलीपैड से हर्षिल के लिए उडान भरी थी, हैली में पायलट सहित 07 लोग…
लक्सर नगर पालिका में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क के पास प्रस्तावित गौशाला निर्माण की भूमि को अन्य जगह हस्तांतरित करने के लिए चल रहे धरना-प्रदर्शन को लक्सर विधायक मो.शहजाद का नेतृत्व मिला।बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आयोजित इस एकदिवसीय कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब के सम्मान में एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर हम सभी के मान-सम्मान के प्रतीक हैं और उनके स्मारकों के पास किसी भी प्रकार का विवादित निर्माण अस्वीकार्य है।वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि बाबा साहेब के सम्मान को ठेस पहुंचाने…
लक्सर पुलिस ने रविवार को टप्पेबाज गिरोह का चन्द घन्टो में किया पर्दाफश। गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पैन कार्ड,चैक बुक,आधार कार्ड,सहित100160 भी बरामद किया गया है। गिरोह के सदस्यों ने सुल्तानपुर सहित कई घटनाओं को अंजाम दिया था। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि दीपक कुमार निवासी शारदा नगर ज्वालापुर हरिद्वार हाल पता सुल्तानपुर निकट शिक्षाराज ई0 कालेज सुल्तानपुर के द्वारा कोतवाली में 03मई को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 27अप्रैल को वादी की गाड़ी Ertiga संख्या UK08BD5618 जो दुकान के वाहर खडी थी गाड़ी में रखे बैंग…
लक्सर/ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में आज शनिवार को लक्सर बसपा विधायक मो.शहज़ाद सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करने पहुँचे। जहां ग्रामीणों ने लक्सर विधायक मो. शहज़ाद का फूल मालाएं पहनकर व ढोल नगाड़ों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया और बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। वही जनता के हित व क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने वाले लक्सर बसपा विधायक मो. शहजाद ने क्षेत्रवासियों की मांगों और जरूरतों के अनुसार राज्य योजना से स्वीकृत लगभग एक करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सड़क का शुभारंभ किया। इस सड़क का शुभारंभ बसपा…
लक्सर पुलिस ने शुगर मिल से 12 टायरा ट्रक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी किया गया ट्रक भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि भनेड़ा जट शामली निवासी सोविन्दर ने 23 अप्रैल 2025 को कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया कि उनका 12 टायरा ट्रक लक्सर शुगर मिल से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।पुलिस टीम ने ट्रक चोरी की तहकीकात के लिए ट्रक खड़े किए जाने…
लक्सर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिरों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि चैकिंग के दौरान ग्राम अकबरपुर को जाने वाली सड़क पर स्थित एक खंडहर के पास से तीन संदिग्ध साहिल अन्सारी पुत्र रियाजुल हसन, निवासी बसेड़ी,गुलजार अली पुत्र कालू हसन, निवासी बसेड़ी,आरिस पुत्र फुरकान निवासी बसेड़ी को हिरासत में लिया तथा पूछताछ के आधार पर उनके पास से आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों आपस में दोस्त हैं और नशे व आवारागर्दी के खर्चों के चलते लक्सर व हरिद्वार क्षेत्र में…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

