भगवानपुर। ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भगवानपुर क्षेत्र स्थित सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल में छापेमारी कर कार्रवाई की। जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद चिकित्सक कथित तौर पर अपनी शैक्षिक एवं चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के दौरान डॉक्टर परवेज और मुकीम से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे टीम के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। जांच के दौरान अस्पताल में तैनात अन्य चिकित्सकों के संबंध में भी जानकारी जुटाई गई। बताया गया कि कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ लोग मौके से चले गए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की भी जांच की। CMS अनुज सिसोदिया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि बिना आवश्यक योग्यता और वैध दस्तावेजों के चिकित्सा सेवाएं संचालित किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में बिना पर्याप्त चिकित्सकीय योग्यता के उपचार किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। विभाग ने मामले में संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- छह साल के प्रेम संबंध के बाद निकाह से मुकरने का आरोप, प्रेमी की बारात से पहले पुलिस चौकी पहुंची युवती
- डीएम से मिले आजाद अली, विकास कार्यों में पारदर्शिता की मांग
- पिरान कलियर की सियासत में हलचल! आजाद अली की जनसभा में पहुंचे युवा, कई युवा पार्टी में हुए शामिल
- पिरान कलियर में आजाद अली का गांव-गांव संपर्क अभियान शुरू, जनसमस्याओं को लेकर बढ़ाई सक्रियता
- सुल्तानपुर आदमपुर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व, रावण दहन के साथ दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
- कलियर में नशे के बढ़ते कारोबार पर आजाद अली चिंतित, बोले- मौका मिला तो 6 महीने में करेंगे नशा मुक्त
- विधायक अनुपमा रावत ने 3.51 करोड़ की सड़कों का किया शिलान्यास
- कलियर में आजाद अली का भाजपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- दोनों दलों ने मुसलमानों को अपने-अपने तरीके से नुकसान पहुंचाया


