हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आज बनभूलपुरा में हुए दंगे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने बताया कि इस दंगे के दौरान प्रकाश कुमार नाम के एक व्यक्ति की भी मौत हुई थी। जब पुलिस ने जांच की तो यह बात सामने आई कि दंगों में प्रकाश कुमार की मौत नहीं हुई थी। एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया की रंजिश के कारण प्रकाश कुमार की हत्या कराई गई थी और हत्या में पुलिस कांस्टेबल, उसकी पत्नी और साले सहित एक अन्य ने मिलकर हत्या की थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल की पत्नी से प्रकाश कुमार के अवैध संबंध थे। इस बीच हत्या कर दंगे में मौत दिखाने की साजिश इनके द्वारा रची गई। बताया जा रहा है कि प्रकाश कुमार को गोला पार बुलाया गया, जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसे दंगे में मौत दिखाने के लिए यहां लाया गया। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पुलिस कांस्टेबल की पत्नी फरार है।
Trending
- लक्सर प्रेस क्लब का ऐलान: तहसील कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को बड़ा आंदोलन
- गुज्जर बस्ती में भाजपा को झटका, विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में कई सम्मानित लोगों ने कांग्रेस का थामा दामन
- सुल्तानपुर आदमपुर की बेटी समर फातिमा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, जामिया मिलिया व एशियन स्कूल में पाई सफलता
- महाराजा भगीरथ जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक मो. शहजाद ने किया स्वागत
- NEET पेपर लीक व महंगाई को लेकर सुल्तानपुर आदमपुर में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
- 112 पर झूठी लूट की सूचना देना पड़ा भारी: ₹2.5 लाख और वाहन लूट की कहानी निकली फर्जी, भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- फायरिंग कांड का खुलासा: सत्संगी बाबा मंगत दास मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दी बधाई


