लक्सर। बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन आरम्भ कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-19 की कार्यकर्ता नफीसा परवीन को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिशन आरम्भ के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाली 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए 20 मार्च 2026 को विकास भवन, रोशनाबाद (हरिद्वार) के सभागार में सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न परियोजनाओं से चयनित कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

नफीसा परवीन को बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के क्षेत्र में किए गए प्रभावी कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता अन्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।


