भगवानपुर। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों में दो के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्राम करौंदी निवासी मतलूब और सिकंदरपुर भैंसवाल निवासी अहसान की मोटरसाइकिल चोरी होने के मामलों में कोतवाली भगवानपुर में मुकदमे दर्ज किए गए थे। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सीमावर्ती जनपदों से भी सूचनाएं जुटाई गईं।
11 जून को खेलपुर रोड से खानपुर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को दो चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कई वाहन चोरी की वारदातें कबूल कीं। उनकी निशानदेही पर कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पुलिस के अनुसार बरामद वाहनों में भगवानपुर और कलियर क्षेत्र से चोरी की गई बाइकें शामिल हैं। एक बुलेट मोटरसाइकिल हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र से चोरी की गई थी। अन्य बरामद वाहनों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सैनी निवासी अम्बेहटी, कुलदीप कुमार निवासी दादनौर और मुनव्वर निवासी कुण्डाकला, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक कुलदीप सैनी के खिलाफ 11 और कुलदीप कुमार के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तीसरे आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Trending
- भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
- रसूलपुर मीठीबेरी में बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विधायक अनुपमा रावत ने सुनीं जनसमस्याएं
- CSC सेंटरों और पेट्रोल पंप खातों के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, लक्सर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- लक्सर में दिनदहाड़े चली गोली! घर में घुसकर फायरिंग का आरोप, इलाके में मचा हड़कंप
- धामी सरकार पर बरसे रविंद्र सिंह आनंद, बोले- किसानों से वोट मांगने का नैतिक अधिकार खो चुकी है सरकार
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार बस ने दो बालकों को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
- सुल्तानपुर आदमपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में सड़क किनारे से हटवाए अवैध कब्जे
- खानपुर विधायक उमेश कुमार और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी, रुड़की-दल्लावाला बस सेवा का शुभारंभ


