Author: devbhumiganga.com

लक्सर। उत्तराखंड सरकार ने राशन कार्ड उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए अप्रैल 2026 में ही अप्रैल, मई और जून महीने का राशन एक साथ बांटने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से लाखों उपभोक्ताओं को बार-बार राशन लेने की झंझट से छुटकारा मिलेगा।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों को एकमुश्त तीन महीने का खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग का दावा है कि इससे वितरण प्रक्रिया अधिक सुगम और पारदर्शी बनेगी।ई-पॉस मशीन से होगा पारदर्शी वितरण राशन वितरण को शत-प्रतिशत पारदर्शी बनाने के लिए…

Read More

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दस मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए रानीपुर, सिडकुल और दिल्ली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कार्रवाई एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर की गई।पुलिस के अनुसार विभिन्न तिथियों में मोटरसाइकिल चोरी की ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज होने के बाद टीमें सक्रिय हुईं। जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों और सुरागरसी के आधार पर पुलिस को आरोपियों के नहर पटरी स्थित श्मशान घाट…

Read More

लक्सर में महर्षि कश्यप जयंती के पावन अवसर पर कश्यप एकता युवा मंच लक्सर द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लक्सर विधायक शहजाद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर मंच के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक शहजाद ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में भारी संख्या में युवा, महिलाएँ और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ निकाली गई यह शोभायात्रा क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही।इस दौरान विधायक शहजाद ने महर्षि कश्यप जी के आदर्शों…

Read More

लक्सर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से अपनी गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की लगातार दबिश और तकनीकी जांच के आगे उसकी चालाकी ज्यादा देर टिक नहीं सकी।तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ था मुकदमाप्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने 28 मार्च को कोतवाली लक्सर में तहरीर दी थी। इसमें ग्राम भोगपुर निवासी वंश पुत्र पप्पू पर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था। तहरीर पर पुलिस ने…

Read More

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में महिला से कुंडल झपटकर फरार हुआ शातिर बदमाश आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। तेज़ कार्रवाई करते हुए सिडकुल पुलिस ने आरोपी को पकड़कर वारदात में इस्तेमाल बाइक और छीने गए कुंडल बरामद कर लिए हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने साफ़ किया—अपराध करोगे तो नहीं बचोगे।🔍 कैसे खुले मामले की परतें27 मार्च को रोशनाबाद निवासी महिला से कुंडल झपटने की घटना का मुकदमा थाना सिडकुल में दर्ज हुआ। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण शुरू किया—सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, रूट मैप चेक किए गए और संदिग्धों पर…

Read More

लक्सर।पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने मंगलवार को लक्सर फ्लाईओवर का निरीक्षण कर उसकी खस्ताहाल स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के बीचों-बीच कई स्थानों पर लोहे के सरिए बाहर निकल आए हैं, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकते हैं। आनंद ने बताया कि रोजाना हजारों दोपहिया, चारपहिया वाहन और भारी वाहन इस फ्लाईओवर से गुजरते हैं, बावजूद इसके पिछले दो महीनों से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। हैरानी की बात यह है कि फ्लाईओवर के ठीक नीचे PWD का कार्यालय होने के बावजूद अधिकारियों ने इस ओर अब…

Read More

लक्सर। उत्तराखंड सरकार के दर्जाधारी राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने शनिवार को लक्सर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान आगामी 29 मार्च को होने वाले विशाल भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में उन्होंने क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का आमंत्रण दिया।जमदग्नि ने बताया कि माँ भगवती की कृपा से लक्सर स्थित जमदग्नि स्कूल के प्रांगण में इस भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। आयोजन का शुभारंभ आज विद्यालय परिसर में पूर्ण विधि-विधान, मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ किया गया।मुख्य कार्यक्रम 29 मार्च को सुबह 11 बजे से…

Read More

लक्सर। लक्सर विकास समिति की ओर से शनिवार को एक भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन उत्सव पैलेस, हरिद्वार रोड स्थित परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सोनिया आनंद रावत ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने की। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत कार्यालय उद्घाटन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके उपरांत समिति पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अपने…

Read More

लक्सर।नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-19 में शुक्रवार को बाल मेले का आयोजन हर्षोल्लास के माहौल में किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री नफीसा परवीन के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ अभिभावकों और समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्सर सुधा त्रिपाठी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की।आयोजक नफीसा परवीन के अनुसार मेले में 30 बच्चों, 40 अभिभावकों, 14 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, 7 सहायिकाओं, सुपरवाइज़र श्रीमती गंगा और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से अशहद जमाल ने प्रतिभाग किया।बाल मेले में बच्चों ने डक रेस, भाव पहचान,…

Read More

सिडकुल/हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र स्थित एक नामी कंपनी में नाबालिग युवतियों के साथ दुर्व्यवहार और बंधुआ मजदूरी कराने के गंभीर आरोप सामने आने पर हरिद्वार पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। थाना सिडकुल में शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुख्य आरोपी कंपनी के प्लांट हेड रजनीश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।मामला तब सामने आया जब 24 मार्च को कार्तिक एंटरप्राइजेज में मशीन पर काम करने वाली कई महिलाओं और युवतियों ने थाना सिडकुल पहुंचकर प्लांट हेड रजनीश शर्मा और अन्य के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन ने दो…

Read More