Author: devbhumiganga.com

लक्सर। लक्सर स्थित जमदग्नि पब्लिक स्कूल पिपली में प्रथम अंतर विद्यालय गणित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।जनपद क्षेत्र के लगभग 30 विद्यालयों को आमंत्रण भेजा गया था, जिनमें से 15 विद्यालयों के कुल 195 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश जमदग्नि एवं निदेशक अभिषेक जमदग्नि, प्रधानाचार्या मीनू शर्मा, उप-प्रधानाचार्या मीनाक्षी मेहता, अकादमिक कोऑर्डिनेटर राजेंद्र शर्मा तथा प्राइमरी विंग प्रभारी मेघा अग्रवाल द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन जमदग्नि ने प्रतिभागियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना…

Read More

लक्सर। गोदावरी होटल में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद खारी ने विकास कार्यों को लेकर विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “अपशब्द बोलना मेरे संस्कार में नहीं है, लेकिन अगर मैंने मुंह खोला तो राजनीति में भूचाल आ जाएगा।” खारी के इस बयान ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। खारी ने कहा कि “पिछले 15 सालों से लक्सर बेहाल है। हमारी टीम लगातार अपने स्तर पर स्ट्रीट लाइट लगवाने से लेकर अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम कर रही है। यह सब किसी राजनीतिक पद पर बैठे बिना किया जा रहा है।”…

Read More

लक्सर। गोदावरी होटल में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद खारी ने विकास कार्यों को लेकर विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “अपशब्द बोलना मेरे संस्कार में नहीं है, लेकिन अगर मैंने मुंह खोला तो राजनीति में भूचाल आ जाएगा।” खारी के इस बयान ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। खारी ने कहा कि “पिछले 15 सालों से लक्सर बेहाल है। हमारी टीम लगातार अपने स्तर पर स्ट्रीट लाइट लगवाने से लेकर अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम कर रही है। यह सब किसी राजनीतिक पद पर बैठे बिना किया जा रहा है।”…

Read More

हरिद्वार। थाना बहादराबाद क्षेत्र में शराब पीने के बाद मामूली लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने एक जिगरी दोस्त की जान ले ली। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को मृतक सौरभ पुत्र राजाराम और आरोपी रोहित महाडी स्थित देशी शराब के ठेके पर गए थे। शराब पीने के बाद लौटते समय 1200 रुपये के लेन-देन को लेकर बहस और हाथापाई हुई। इसी दौरान सौरभ ने रोहित को थप्पड़ मार दिया। बदला लेने के इरादे से रोहित अपने घर गया और चाकू लेकर सीधे…

Read More

हरिद्वार। कोतवाली रुड़की पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की दो वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी, दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, 11 मोबाइल फोन और दस हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के मुताबिक 16 सितंबर को बुलंदशहर निवासी यश चौधरी और कृष्णा नगर, रुड़की निवासी हर्षिता बिष्ट के मोबाइल स्कूटी सवार युवकों ने अलग-अलग स्थानों से झपट्टा मारकर लूट लिए थे। इस संबंध में मुकदमा…

Read More

हरिद्वार। थाना बहादराबाद क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। जमीनी रंजिश में विपक्षी को फंसाने की नीयत से एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने खुद की ही हत्या की कहानी गढ़ डाली। मगर पुलिस की सूझबूझ और गहन जांच ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम घोड़ेवाला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर पुत्र ताहिर ने 12 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी थी कि उसके विपक्षियों ने उसकी हत्या करवाने के लिए 30 लाख रुपये की सुपारी दी है। मामला गंभीर था, लिहाजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने…

Read More

लक्सर कोतवाली क्षेत्र में मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 के तहत पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम अभियान का असर क्षेत्र में लगातार देखने को मिल रहा है। कोतवाली लक्सर पुलिस ने शनिवार को एक के बाद एक कार्रवाई करते हुए नशे व शराब की अवैध तस्करी में लिप्त कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहली कार्रवाई में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मेडिकल संचालक समेत दो युवकों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ पुत्र नूर अली निवासी सुल्तानपुर, लक्सर (25 वर्ष) तथा समीर अली पुत्र यूनुस निवासी दौड़बसी नसीरपुर, थाना पथरी…

Read More

लक्सर/रायसी।अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हर्ष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रायसी में स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार (उत्तराखंड सरकार) द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिका भ्रूण हत्या रोकने और लिंगानुपात सुधारने के लिए जन-जागरूकता फैलाना रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के प्रतिनिधि डॉ. अरविंद गुप्ता (सीएचसी लक्सर) ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बेटियों के जन्म से जुड़े सामाजिक और वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिना बेटियों के समाज स्वस्थ और संतुलित नहीं रह सकता। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख लक्सर डॉ. हर्ष कुमार दौलत, हर्ष विद्या मंदिर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज…

Read More

लक्सर (हरिद्वार)। त्योहारों के सीजन में मिलावटी और असुरक्षित मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने लक्सर में बड़ी कार्रवाई की। सोमवार को विभाग की टीम ने शहर के कई मिष्ठान भंडारों पर अचानक छापेमारी की और पहली बार मोबाइल यूटिलिटी लैब के माध्यम से मिठाइयों की गुणवत्ता मौके पर ही जांच की। टीम ने आजाद मिष्ठान भंडार, शर्मा जी स्वीट्स सहित कई प्रतिष्ठानों से विभिन्न मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों के सैंपल लिए। जांच के दौरान जहां भी मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई गई, वहां विभागीय कार्रवाई की गई। दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि…

Read More

लक्सर । डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शनिवार को आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने लक्सर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बालावाली चौराहे से जुलूस निकालते हुए अधिवक्ता अनिल मिश्रा का पुतला दहन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंबेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि संविधान के शिल्पकार और करोड़ों वंचितों की आवाज हैं। उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना समाज की भावनाओं से खिलवाड़ है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अनिल मिश्रा मुर्दाबाद’ और ‘अंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारे लगाए। आजाद समाज पार्टी व…

Read More