- सुल्तानपुर आदमपुर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, नबी की शान में गूंजे नारे, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम
- ढंडेरा गोलीकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार
- भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल सील, जांच में मचा हड़कंप
- पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
- लक्सर में 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक अवसर- रविंद्र सिंह आनंद
- कृषि यंत्र की सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार
- लक्सर कोतवाली में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण पर कार्रवाई की मांग
- हरिद्वार ग्रामीण में जीवित मतदाताओं को मृत दर्शाकर आपत्ति, अपने ही नाम पर खुद आपत्ति का मामला; SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल
Author: devbhumiganga.com
जिलाधिकारी के निर्देश पर चला संयुक्त चेकिंग अभियान, ओवरलोडिंग और कागजों की कमी पर हुई कड़ी कार्रवाई हरिद्वार। लक्सर और सुल्तानपुर क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सोमवार को एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश पर राजस्व, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने जगह-जगह कार्रवाई कर 48 वाहन चालकों के चालान काटे और 11 वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग तो गाड़ी किनारे खड़ी कर मौके से दूर जाकर टीम के जाने का इंतजार करते नजर आए। अभियान की…
रुड़की। रामपुर क्षेत्र में संचालित एक साज-सज्जा वाले होटल राजमहल में आज पुलिस की बड़ी कार्यवाही ने सनसनी फैला दी। पुलिस ने कसीनो की आड़ में चल रहे अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 24 पुरुष और 8 महिलाओं को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, होटल में बाकायदा ड्रिंक और पत्ते बांटने वाली महिलाओं को ग्राहकों को लुभाने की जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस ने मौके से लगभग पौने तीन लाख रुपये की नगदी, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री भी बरामद की है। हैरानी की बात ये रही कि पकड़े गए लोगों में 25 वर्षीय…
लक्सर क्षेत्र में वन्य जीवों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो संरक्षित प्रजाति के कछुए (Indian Softshell Turtle) को मारकर उसका मांस और अंग बेचने की फिराक में था। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए निरंजनपुर रायसी में बंगाली डेरा के पास खाली खण्डर में एक व्यक्ति को वन्य संरक्षित जीव कछुए को मारकर उसके मांस व अंग को काट छाट करते पकड़ गया। आरोपी के कब्जे से मौके पर करीब 30 किग्रा कछुए के मांस/शाररिक…
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन 2025” के अंतर्गत एक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी,सभी सभासदगण व स्थानीय जनता और सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र के नागरिकों को नशे की बुराइयों और इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। अन्य वक्ताओं ने नशे की लत को सामाजिक बुराई बताते हुए इससे होने वाले मानसिक,…
हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक घर में हुई नगदी और ज्वैलरी चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कुख्यात बावरिया गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया ₹52,000 नकद व लगभग ₹5 लाख रुपये के आभूषण बरामद कर लिए हैं। घटना-10 जून को प्रीत विहार रुड़की निवासी महिला कोतवाली गंगनहर पर आकर शिकायती प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखी नगदी तथा लाखों की ज्वेलरी चोरी कर दी।…
हरिद्वार पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया है।और मुख्य अरोपी मौके से हुआ फरार। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नशीली सिरप और टेबलेट,कैप्सूल जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। नशा तस्करी पर लगाम लगाने एवं नशीली दवाइयों का विक्रय रोकने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए सख्त निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने औषधि विभाग के साथ संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए मोहल्ला चौहानान स्थित लिम्ब्रा फार्मेसी में आकस्मिक चैकिंग की गई ।चैकिंग दौरान कोई…
लक्सर: लक्सर कोतवाली पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से सैकड़ों नशीले इन्जेक्शन व कैप्सूल बरामद किए गए हैं। मामले के मुताबिक,लक्सर पुलिस ने सोमवार को लक्सर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया।आरोपी बोबी शर्मा पुत्र सूरज शर्मा निवासी10 न0 ठोकर थाना कनखल जनपद हरिद्वार उम्र 28 वर्ष को लक्सर के पास से पुलिस ने कुल 90 इन्जेक्शन,कैप्सूल बरामद किए।आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश…
5 वर्षीय बालक पारस की मौके पर ही मौत, पिता गंभीर रूप से घायल चालक फरार, डंपर जब्त हरिद्वार जनपद के पथरी क्षेत्र के शेरपुर कुंडी गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। खनन सामग्री ले जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार पिता और पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा डंपर के नीचे आ गया और मौके पर ही दम तोड़ बैठा, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे को दवा दिलाने जा रहा था पिताघटना की जानकारी के अनुसार, नई कुंडी निवासी मनमोहन…
लक्सर।आज दिनांक 23 जून 2025 को 112 आपातकालीन सेवा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सोपरी गंगा नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुख्य धारा से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया। शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए, जिसमें उसकी पहचान अबुजर पुत्र मुस्तफा, निवासी टाटवाला, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया तो पूछताछ में पता चला कि दिनांक 20 जून को दोपहर में अबुजर अपने भाई सारूफ़ के साथ गंगा नदी…
लक्सर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार लक्सर में रविवार को एक दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायपालिका के अधिकारियों, न्यायालय कर्मचारियों, तहसीलदार तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका लक्सर ने मिलकर नगर क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7.00बजे शिव चौक, बस स्टैंड, एवं रूडकी तिराहे पर एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके बाद नगर पालिका एवं कई परिसरो में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

