- सुल्तानपुर आदमपुर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, नबी की शान में गूंजे नारे, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम
- ढंडेरा गोलीकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार
- भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल सील, जांच में मचा हड़कंप
- पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
- लक्सर में 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक अवसर- रविंद्र सिंह आनंद
- कृषि यंत्र की सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार
- लक्सर कोतवाली में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण पर कार्रवाई की मांग
- हरिद्वार ग्रामीण में जीवित मतदाताओं को मृत दर्शाकर आपत्ति, अपने ही नाम पर खुद आपत्ति का मामला; SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल
Author: devbhumiganga.com
लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध सट्टा गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सलीम को लक्सर क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से सट्टे की पर्चियां,पेन और 790 रुपये की नकदी बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में सट्टा गतिविधियों की सूचना मिलने पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान सलीम पुत्र अशरफ निवासी राधा स्वामी सत्संग भवन लक्सर जनपद हरिद्वार को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ गेम्लिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे…
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया था आरोपी
लक्सर/ कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित आरोपी को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आपको बतादें की लक्सर कोतवाली में बीते दिनों 10 मई को लक्सर नगर निवासी के द्वारा तहरीर दी गई थी। जिसमे पुलिस को अवगत करातें हुए बताया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को निखिल नाम का युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके बाद उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया है। शिकायत मिलने के बाद लक्सर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ निम्न धाराओं में मुकदमा दर्ज…
लक्सर विधानसभा में लगातार जनता की सेवा करने से समाजसेवा के प्रतीक बने वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद खारी के प्रति लोगों की श्रद्धा और सम्मान का दृश्य मंगलवार को सुल्तानपुर आदमपुर में देखने को मिला, जब क्षेत्रवासियों ने उनके चित्र का दुग्धाभिषेक कर उन्हें सम्मान अर्पित किया। यह आयोजन स्थानीय समाजसेवियों और युवाओं की पहल पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रमोद खारी की तस्वीर को फूल-मालाओं से सजाया गया और सम्मानित जनता ने दूध से अभिषेक करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।इस दौरान “प्रमोद खारी ज़िंदाबाद” और “जनता के सच्चे सेवक को नमन” जैसे नारे गूंजते रहे। उपस्थित लोगों…
उद्यान विभाग के अधिकारियों पर फर्जी दस्तावेजों से सरकारी पैसा हड़पने का आरोप, शिकायतकर्ता ने की SIT जांच की मांग हरिद्वार। जनपद के लक्सर व बहादराबाद ब्लॉक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत “ड्रिप सिंचाई / माइक्रोड्रीप / स्प्रिंकलर इरिगेशन” के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। शिकायतकर्ता फैजान अंसारी द्वारा उपजिलाधिकारी लक्सर को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, जिसमें बताया गया कि योजनांतर्गत जिन किसानों को लाभ दिया गया, उनकी जमीन पर कोई कार्य नहीं हुआ, फिर भी सरकारी रिकॉर्ड में लाभांश दिखाकर बड़ी रकम निकाल ली गई। शिकायत में बताया गया कि कुल 32 लाभार्थियों…
लक्सर। खानपुर और लक्सर ब्लॉक की सैकड़ों भोजन माताओं ने मंगलवार को लक्सर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। यह आंदोलन राष्ट्रीय मध्याहन भोजन रसोइया एकता मंच (ट्रस्ट) के बैनर तले हुआ, जिसमें रसोइयों ने सरकार से जीने लायक वेतन, सुरक्षा और सम्मान की मांग की। आंदोलन के बाद एसडीएम लक्सर को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कुल दस प्रमुख मांगों को रखा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष काजल कटारिया ने बताया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात भोजन माताओं को सिर्फ ₹3000 मासिक मानदेय दिया जा रहा है, जिससे किसी भी महिला का घर चलाना बेहद कठिन है। उन्होंने कहा कि…
हरिद्वार,लक्सर। समाज सेवा और जनकल्याण की भावना को जीवंत करते हुए लक्सर विधानसभा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी प्रमोद खारी ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश की। सोमवार को वे गाँव सुल्तानपुर कुन्हारी में एक निर्धन ग्रामीण परिवार की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस पवित्र अवसर पर उन्होंने न सिर्फ परिवार को आर्थिक सहायता दी बल्कि नवविवाहित बेटी के लिए गृहस्थी का आवश्यक सामान भी भेंट किया जिससे उसका नया जीवन सुखद और सुसज्जित हो सके।इस अवसर पर प्रमोद खारी ने कहा की “बेटियों का विवाह केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं बल्कि समाज…
लक्सर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लक्सर पुलिस ने ‘ऑपरेशन लगाम’ के तहत देर रात विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों और अन्य असामाजिक तत्वों पर सख़्त कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने लक्सर कस्बे समेत आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। कई चौराहों और मुख्य मार्गों पर पुलिस द्वारा नाके लगाए गए। Breath Analyzer की मदद से शराबी चालकों की जांच की गई। निर्धारित सीमा से अधिक शराब पीकर वाहन चला रहे व्यक्तियों के खिलाफ चालान काटे गए, जबकि कुछ को हिरासत में लेकर…
लक्सर: लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार से बीती रात चोरी हुई प्राइवेट बस को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। बस की चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी की मदद से बस को चन्द घंटों में ही एक विधि विवादित किशोर को चोरी की बस के साथ संरक्षण में लिया गया। तथा बस को नाबालिग के कब्जे से बरामद किया गयाहालांकि, बस चुराने वाला आरोपी नाबालिग है, पुलिस अधिकारियों ने बताया…
पीड़ित को कलियर में मिला था लक्सर का ‘तांत्रिक’, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज रुड़की। झाड़-फूंक के नाम पर अंधविश्वास का सहारा लेकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तंत्र-मंत्र के बहाने पहले नकदी ठगी और फिर एक होटल में पूजा कराने के बहाने आरोपी ने युवती की अस्मिता से खिलवाड़ किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। कलियर में मिला ‘झाड़-फूंक वाला’ तांत्रिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर बताया कि उसकी बेटी की तबीयत…
हरिद्वार। धर्म और आस्था की नगरी में अपराधियों ने नकली करेंसी का जाल बिछा दिया था, लेकिन हरिद्वार पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए इस मंसूबे को नाकाम कर दिया। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर ₹17,700 की जाली मुद्रा बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय से नकली नोट चलाए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल ₹17,700 की जाली मुद्रा मिली। गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ में आरोपियों ने…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

