Author: devbhumiganga.com

लक्सर। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से प्रतीक्षित सार्वजनिक परिवहन सुविधा की सौगात मिल गई है। बुधवार को रुड़की से दल्लावाला तक नई रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।यह नई बस सेवा रुड़की, ढंढेरा, लंढोरा और लक्सर क्षेत्र से जुड़े दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी। क्षेत्रवासी लंबे समय से इस मार्ग पर नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे।शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धारीवाला में रविवार को कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोहताश चौहान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बाण गंगा और आसपास के गांवों से पहुंचे चौहान समाज के लगभग सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने शिरकत की।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का संचालन स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धारीवाला में रविवार को कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोहताश चौहान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बाण गंगा और आसपास के गांवों से पहुंचे चौहान समाज के लगभग सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने शिरकत की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का संचालन स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों…

Read More

लक्सर। तहसील कर्मचारी द्वारा लक्सर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण सैनी के साथ कथित अभद्रता के आरोपों को लेकर पत्रकारों में रोष देखने को मिल रहा है। मामले के विरोध में लक्सर प्रेस क्लब में पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारों ने प्रशासन से संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि 29 मई तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील परिसर में आंदोलन किया जाएगा। बैठक में पत्रकारों ने इस मामले को प्रेस की गरिमा और सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रेस क्लब…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम पथरी गुज्जर बस्ती में भाजपा को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब क्षेत्र के कई सम्मानित लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह कार्यक्रम हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया। ज्वाइनिंग कार्यक्रम के दौरान ग्राम पथरी गुज्जर बस्ती के सम्मानित नागरिक गुलाम नबी नंबरदार, बसीर लोधा, कपूर बनिया, मियां बनिया और इमाम हुसैन लोधा समेत अन्य लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम…

Read More

लक्सर क्षेत्र के नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर निवासी एवं जल विद्युत निगम में अभिसाशी अभियंता के पद पर कार्यरत मोहम्मद अफज़ाल की पुत्री समर फातिमा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समर फातिमा की इस सफलता से नगर में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। समर फातिमा ने इस वर्ष अप्रैल माह में आयोजित सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने यह परीक्षा डीपीएस जी (DPSG) से उत्तीर्ण की।…

Read More

लक्सर। महाराजा भगीरथ जयंती के अवसर पर लक्सर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए नगर क्षेत्र में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी और युवा शामिल रहे। यात्रा के दौरान महाराजा भगीरथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं स्वागत की विशेष व्यवस्थाएं भी की गईं। इस दौरान लक्सर विधायक मो. शहजाद ने अपने…

Read More

लक्सर ।नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर स्थित अली चौक पर रविवार को ब्लॉक कांग्रेस और नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि और NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया तथा जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उनका कहना था कि NEET परीक्षा पेपर लीक होने…

Read More

भगवानपुर/हरिद्वार। हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में पुलिस को लूट की झूठी सूचना देकर गुमराह करना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। डायल 112 पर ₹2.5 लाख नकदी और वाहन लूट की सूचना देने वाले समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 172 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि मामला किसी लूट का नहीं, बल्कि आपसी पैसों के लेन-देन का विवाद था।पुलिस के अनुसार, 11 मई 2026 को सलीम पुत्र अलीहसन निवासी खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) ने डायल 112 पर सूचना दी कि ग्राम खेड़ी…

Read More

लक्सर। कोतवाली लक्सर पुलिस ने कार सवार डॉक्टर और उसके साथियों पर फायरिंग के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सत्संगी बाबा मंगत दास उर्फ सागर को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उसके साथी शुभम सैनी को पुलिस पहले ही दबोच चुकी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को दाबकी कलां निवासी डॉ. सुमित कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि वह अपने साले और अन्य साथियों के साथ कार से लौट रहे थे, तभी बाडीटीप के पास बाइक सवार…

Read More