लक्सर/राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर में आज 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान वन विभाग से आशुतोष निम, वन विभाग अधिकारी तथा सुमित सैनी, कविंदर, गुरजंट सिंह, पारुल सैनी, विशाल अग्रवाल, तथा शिव कुमार गुप्ता आदि वन विभाग अधिकारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य, समस्त अध्यापक गण, छात्र ,छात्राओं तथा वन विभाग के सदस्यों ने महाविद्यालय परिसर में वृक्ष लगाए। इसके पश्चात सभी ने पर्यावरण संरक्षण संकल्प लिया और महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ साथ सभी छात्र छात्राओं ने वृक्ष लगाकर। महाविद्यालय के प्राचार्य ने उन्हें संरक्षित करने का संदेश भी दिया गया है। वही नमामि गंगे , नोडल अधिकारी डॉ. कनुप्रिया ने छात्र छात्राओं को नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने बारे मे समझ गया है ओर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और नदियों में कूड़ा न डालने और साथ ही अपने अपने निवास स्थान या आँगन में एक- एक वृक्ष लगा कर संरक्षित करने का संदेश दिया है।वही जिसमें डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दुर्गेश, डॉ. स्नेह लता, डॉ. दीक्षित, डॉ. धनेंद्र आदि शामिल रहे। जिन्होंने महाविद्यालय परिसर में एक- एक पौधा सभी लगया। जिसमें प्रत्येक नागरिक को एक पौधा लगाना अति आवश्यक है।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद


