लक्सर। सुल्तानपुर आदमपुर कस्बे के निकट मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित हुसैन कॉम्प्लेक्स में दावत-ए-खास रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी कालू प्रधान ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का आग़ाज़ (शुभारंभ) किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रेस्टोरेंट हरिद्वार रोड कुन्हारी में फौजी ढाबे के सामने खोला गया है। इसका संचालन फैसल रजा, जावेद अली और मोहम्मद शामी की देखरेख में किया जाएगा। रेस्टोरेंट मालिक फैसल रजा ने बताया कि यहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। रेस्टोरेंट में चिकन की करीब 40 वैरायटी उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट की स्पेशल डिश चिकन चरखा भी किफायती दरों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने लोगों से परिवार के साथ रेस्टोरेंट में आने की अपील की। उद्घाटन अवसर पर सभासद शादाब अली, प्रमुख सनव्वर अली, जाहिद हसन, इरफान अली, सत्तार अली, साजिद अली और डॉ. नफीस सहित काफी सख्या लोग मौजूद रहे।


