लक्सर कोतवाली क्षेत्र में गौकशी और गौ तस्करी के खिलाफ लक्सर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज लक्सर पुलिस ने गौकशी के मामले में छापेमारी की और 120 किलो प्रतिबंधित मांस भी मौके से बरामद किया।वही तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि लक्सर क्षेत्र के खेतों में गौकशी की जा रही थी। जिसकी जानकारी मुखबिर ने लक्सर पुलिस को दी।सूचना पर पुलिस तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई।पुलिस ने छापेमारी के दौरान 120 किलो प्रतिबंधित मांस और मांस काटने के उपकरण बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम इकबाल पुत्र घसीटा निवासी कासमपुर, जावेद पुत्र ताहिर निवासी सगीपुर, नफीस पुत्र शकावत निवासी सगीपुर लक्सर हरिद्वार बताया गया।
लक्सर कोतवाली प्रभारी ने बताया हरिद्वार एसएसपी आदेशानुसार गोकशी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर लक्सर कोतवाली क्षेत्र में गोकशी करने वालों पर लक्सर पुलिस ने छापेमारी कर 120 किलो गौकशी और मांस काटने के उपकरण भी बरामद किये गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहे हैं।
Trending
- टिहरी बांध विस्थापितों को मालिकाना हक न मिलने पर विधायक अनुपमा रावत का 2 मार्च को उपवास ऐलान
- मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने धर्म के नाम पर हिंसा पर जताई चिंता, डीजीपी को लिखा पत्र
- हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा,4 युवतियों सहित 7 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार
- विधायक अनुपमा रावत की मौजूदगी में अकोढ़ा खुर्द में कांग्रेस कमेटी की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर मंथन
- रोजा तोड़कर पुलिस जवान इमरान अली ने किया रक्तदान, महिला की बचाई जान
- लक्सर वार्ड-8 में राशन ट्रांसफर पर हंगामा, पुलिस पहुंची; राशन डीलर सुषमा देवी ने मांगी निष्पक्ष जांच
- हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से फर्जी आधार-मार्कशीट बनाने वाला गिरफ्तार
- प्रोजेक्ट अमृत के तहत बाण गंगा की सफाई, विधायक शहजाद ने किया श्रमदान


