लक्सर : हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र मे विधायक अनुपमा रावत के द्वारा उत्तराखंड विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली 2005 के नियम 300 के अंतर्गत दी गई सूचना पर सिंचाई विभाग द्वारा जगदीशपुर गुरु राम राय पब्लिक स्कूल से लेकर ग्राम मिसरपुर, पंजनहेड़ी, जियपोता तक का रजवाहे का निर्माण कार्य 04करोड़ 95लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। जिसके निर्माण कार्य / सुधरीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ। रजवाहे की निर्माण कार्य/ सुधरीकरण की गुणवत्ता को देखने के लिए हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत व सिंचाई विभाग के एसडीओ गौरव गोयल और जनप्रतिनिधियों के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया। साथ ही गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हर ओर विकास कार्य किए जा रहे हैं, इस रजवाहे से हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के कई गांवों को लाभ पहुंचेगा। काफी समय से क्षेत्र के लोग इस समस्या से जूझ रहे थे।हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हर संभव विकास कार्य किया जा रहा है,कहीं सीसी नाली तो कहीं सीसी रोड़ बनाए जा रहे हैं। उक्त कार्य 04करोड़ 95लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है, निरीक्षण के दौरान विधायक अनुपमा रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस रजवाहे के निर्माण कार्य /सुधरीकरण को पूरी गंभीरता व मौके पर मौजूद रहकर कराएं। वहीं निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखें। सिंचाई विभाग के एसडीओ गौरव गोयल ने संबंधित ठेकेदार को भी आदेशित किया है कि उक्त रजवाहे का निर्माण समय सीमा में व गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए पूर्ण करें।
Trending
- 112 पर झूठी लूट की सूचना देना पड़ा भारी: ₹2.5 लाख और वाहन लूट की कहानी निकली फर्जी, भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- फायरिंग कांड का खुलासा: सत्संगी बाबा मंगत दास मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दी बधाई
- बहादरपुर फाटक पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई 12 वर्षीय छात्रा की मौत, क्षेत्र में आक्रोश
- बहादरपुर फाटक पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई 12 वर्षीय छात्रा की मौत, क्षेत्र में आक्रोश
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, लक्सर के विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
- सुल्तानपुर आदमपुर में जल निकासी समस्या पर उठी आवाज, सभासदों ने विधायक मो. शहजाद को सौंपा ज्ञापन
- सत्संग की आड़ में साजिश: बाबा निकला शूटआउट का मास्टरमाइंड, चेले की गिरफ्तारी से खुली परतें, बाबा फरार


