लक्सर/ कोतवाली पुलिस ने स्मैक की तस्करी करने वाले एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वही कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 11.27 ग्राम स्मैक को भी बरामद किया गया है। आपको बतादे की इन दिनों पुलिस द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। जिसके चलते एसएसपी प्रविंद्र डोभाल द्वारा जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त करने के लिए अवैध शराब, स्मैक व चरस आदि तस्करों की कमर तोड़ने के लिए यह अभियान चला जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए लक्सर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के कब्जे से 11.27 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 300 रूपये की नगदी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सौरभ पुत्र मुकेश कुमार निवासी लोको आदर्श कॉलोनी थाना लक्सर बताया गया है। लक्सर कोतवाली पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को लक्सर से अवैध स्मैक व इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित गिरफ्तार किया है। वही पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी स्मैक पीने का आदी है और इसके साथ ही स्मैक बेचने का काम भी करता है। वह स्मैक भेचने और पीने के लिए अपने गांव के ही एक साथी साजिम पुत्र इस्लाम निवासी जैनपुर नवादा मगलूबपुर लक्सर से स्मैक खरीदता है। जिसमें आरोपी को नशा सप्लाई करने वाले उसके साथी के बारे में जानकारी प्राप्त करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं जिनके बारे में आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। वही स्मैक भेचने वाले उसके दूसरे साथी की भी तलाश की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही गिरफ्तार आरोपी सौरभ को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Trending
- लक्सर में दिनदहाड़े चली गोली! घर में घुसकर फायरिंग का आरोप, इलाके में मचा हड़कंप
- धामी सरकार पर बरसे रविंद्र सिंह आनंद, बोले- किसानों से वोट मांगने का नैतिक अधिकार खो चुकी है सरकार
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार बस ने दो बालकों को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
- सुल्तानपुर आदमपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में सड़क किनारे से हटवाए अवैध कब्जे
- खानपुर विधायक उमेश कुमार और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी, रुड़की-दल्लावाला बस सेवा का शुभारंभ
- पूर्व सीएम हरीश रावत और अनुपमा रावत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए चौहान समाज के सैकड़ों लोग, धारीवाला में उमड़ा जनसैलाब
- पूर्व सीएम हरीश रावत और अनुपमा रावत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए चौहान समाज के सैकड़ों लोग, धारीवाला में उमड़ा जनसैलाब
- लक्सर प्रेस क्लब का ऐलान: तहसील कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को बड़ा आंदोलन


