लक्सर में मंगलवार को आल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आमजा) की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष प्रवीण सैनी द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अनेक पदाधिकारी और सदस्यों की घोषणा की गई। इस दौरान प्रवीण सैनी ने कहा की संगठन हमेशा पत्रकारों के हित के लिए आवाज उठाता है और आगे भी उठाता रहेगा। वर्तमान समय में हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ हर स्तर से इंसाफ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व जिला उपाध्यक्ष जाने आलम ने की उन्होंने कहा कि वह पत्रकार हित में हर संभव प्रयास करेंगे।
मंगलवार को आल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की लक्सर स्थित कार्यालय पर बैठक की गई। इस दौरान महामंत्री संजय धीमान ने अनेक पदाधिकारी और सदस्यों के नाम की घोषणा का प्रस्ताव लाया। जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया। इसके बाद अध्यक्ष प्रवीण सैनी ने रजनीश सैनी, इस्लाम प्रधान, और विनोद धीमान को उपाध्यक्ष बनाया गया। जोनी चौधरी को संगठन सचिव, कृष्णकांत शर्मा को प्रचार सचिव, राजीव नामदेव को समारोह सचिव, नीरज शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मो साजिद को सचिव, श्याम राठी, रामगोपाल सैनी, अनिल वर्मा, प्रवीण कश्यप, राजेश लांबा, राहुल सैनी, गुलशन आजाद, फारूक और सत्यम को सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सूरज सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए कोष एकत्र करने की बात कही। महासचिव संजय धीमान ने कहा कि संगठन में प्रत्येक सदस्य एक दूसरे के सहयोग के लिए काम करे। संगठन में कोई भी भेदभावपूर्ण व्यवहार न करे।
Trending
- हरिद्वार ग्रामीण सीट पर बढ़ी सियासी हलचल! बसपा में शामिल हुए हाजी इरशाद अंसारी, विधानसभा चुनाव लड़ने के मिले बड़े संकेत
- सोलानी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में जलभराव, विधायक मो.शहजाद ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराया राहत कार्य
- अमजा में नई टीम का गठन! हरिद्वार और लक्सर इकाई को मिले नए पदाधिकारी, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
- लक्सर में रायसी और कस्बा बाजार चौकी को मिला नया भवन, एसएसपी ने किया उद्घाटन,पुलिसकर्मियों को मिली बेहतर सुविधा
- हरिद्वार ग्रामीण को अनुपमा रावत की बड़ी सौगात, ₹1.06 करोड़ से बनेगी घोसीपुरा–अंबुवाला की नई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा, रेड़ा पलटने से चालक की मौत
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी


