लक्सर क्षेत्र नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में जनता इंटर कॉलेज के सामने स्थित बारातघर को तोड़कर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी की जा रही है। इसका टाउन वासियों ने विरोध प्रदर्शन किया है। लोगों ने ईओ अजय अष्ठवाल नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर को शिकायत पत्र देकर विरोध जताया मंगलवार को नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर निवासी सनव्वर अली और दिलशाद अली के नेतृत्व में नगर वासियों के साथ उपजिलाधिकारी लक्सर से मिले।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत
सुल्तानपुर आदमपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज के सामने करीब 25 वर्ष पूर्व एक बारातघर बनाया गया था।जिसका समय समय पर सौंदर्य करण व अन्य कार्य सरकारी योजनाओं के द्वारा होता चला आ रहा है।इसमें गरीब, मजदूर लोग अपने धार्मिक कार्यक्रम शादी, जन्मदिन आदि करते चले आ रहे हैं। नगर पंचायत अधिकारी अब इस बारातघर के स्थान पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अगर बारातघर तोड़ा गया तो गरीब लोग अपने कार्यक्रम सही प्रकार से नहीं कर पाएंगे।
इस संबंध में आज सैकड़ो नगर वासियों ने नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के ईओ से भी प्रार्थनापत्र देकर बारातघर को नहीं तुड़वाए जाने की मांग की हैं।वही नगर वासियों ने कहा कि अगर जबरन कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने का कार्य शुरू किया गया तो हम अपनी जान दे देंगे और लगातार इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।वही इस दौरान प्रदर्शन में ऐडवोकेट आज़म भारती, हाजी तस्लीम अहमद पूर्व विधायक ,ताहिर इसन पूर्व जिला पंचायत सदस्य,राजा सनव्वर अली, दिलशाद अली, ऐडवोकेट नाहिद, इक़बाल अहमद, मीरहसन, खुर्शीद अहमद, शादाब अली,सुलेमान,फकीर चन्द’ नेता सनत्वर अली राजा, मोनू, मुनफैल, शादाब अली, सुलेमान, दिलशाद शमशाद सदर, मासूम अली, दिनेश, सोनू, अनिल, कर्णपाल शिवकुमार, मुजफफर राणा, सलमान,आजम भारती टीम के साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद


