हरिद्वार/ पथरी पुलिस ने आज दूधियों के साथ हो रही सिलसिलेवार लूट का पर्दा फास करते हुए, चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आपको बतादें की लक्सर कोतवाली व पथरी थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अज्ञात बदमाशों द्वारा दूध बेचने वालें दूधियों व अकेले जा रहे राहगीरों को निशाना बनाकर उनसे नगदी मोबाइल आदि की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। वही इस सम्बंध में कुछ दिन पूर्व भी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव झिवंरहेडी निवासी मुकेश कुमार ने अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके चलते घटाओं का खुलासा करने व आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पथरी थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को गठिन किया गया था। जिसमें गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए पथरी क्षेत्रांतर्गत लूट की कई घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपी अनस, अरशद, जुनैद व मुस्तकीम को सुभाषगढ़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीन बाइक, अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, तीन मोबाइल व ₹12000 नगदी को बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह घटना को अंजाम देने के लिए एक ही बाइक पर आते थे और सुनसान वाले इलाके में दूध बेचने वालों व अकेले जाने वाले राहगीरों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। इनके द्वारा बताया गया कि ग्रामीण इलाका होने के कारण ज्यादातर लोगों के पास पैसा बहुत कम रहता है लेकिन दूधियों के पास 1000 से 2000 या उससे ज्यादा रुपये मिल जाते थे। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि उपरोक्त चारों आरोपी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव खडंजा कुतुबपुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है और आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Trending
- इकराम हसन बसेड़ी के आवास पर ईद मिलन समारोह, सांसद चंद्रशेखर आजाद रहे मुख्य आकर्षण
- ईद की नमाज में फायरिंग,लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन,आरोपी दबोचा तमंचा-कारतूस बरामद
- ईद की नमाज में फायरिंग,लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन,आरोपी दबोचा तमंचा-कारतूस बरामद
- लक्सर में विधायक शहजाद के कार्यालय पर ईद मिलन समारोह, सौहार्द और भाईचारे का संदेश
- लक्सर में विधायक शहजाद के कार्यालय पर ईद मिलन समारोह, सौहार्द और भाईचारे का संदेश
- सुल्तानपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नफीसा परवीन बनी मिसाल, उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
- मासूम की हत्या का खुलासा: सौतेले पिता गिरफ्तार, ₹5 हजार का इनामी था आरोपी
- सुल्तानपुर आदमपुर में गैस किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सिर पर सिलेंडर रखकर प्रदर्शन, PM का पुतला फूंका


