लक्सर नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में साबिर फरीदी विकास समिति ने आज मदरसा दारूल इस्लाम ईदगाह सुल्तानपुर आदमपुर में कैंप लगाकर सभी बच्चों व ग्राम वासियों के साथ पॉलीथिन व नशा मुक्ति के प्रति जागरुकता अभियान चलाया गया।जिसमें अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान ने कहा कि हमें पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए सिंगल यूस पॉलिथीन से मिट्टी की गुणवत्ता को खराब करता है,और पानी को दूषित करता है क्योंकि हर कैटिगरी के प्लास्टिक में रंग, कैमिकल आदि होते हैं। हमारे घरों के कचरे से लेकर पड़ोस के कूड़ेदान तक सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे में सबसे ज्यादा होता है। यही कचरा नालों से बहकर नदियों और समुद्र तक पहुंचता है।जोकि पर्यावरण को प्रदूषित है, इसी के साथ साथ बरसात में नाले व नदियों को चौक कर देता है जिससे गांव व शहर में पानी भरने का खतरा बना रहता है।और नशा एक ऐसी हानिकारक है। जिससे आए दिन पिता-पुत्र पति-पत्नी एवं अपने रिश्तेदारों को नशे के हालत में बेतुकी बात एवं मारपीट लड़ाई झगड़ा उत्पन्न करती है जिससे समाज के छोटे-छोटे बच्चों में भी नशे की लत देखने को मिल रही है। खास तौर पर जिस समाज के बच्चे नशे में विलय हो गए हो वह समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता हैं।यह काफी दुख की बात है। समाज के लोगों को चाहिए कि नशा से बिल्कुल मुक्त हो जाए आए दिन रोड एक्सीडेंट एवं अन्य तरह की घटनाएं नशे की हालत में देखने को मिल रही है। जिससे हानि के अलावे कुछ नहीं मिलता है। नशा हमारे कीमती जीवन के प्रमुख अंगों जैसे फेफड़े किडनी. गर्दन आदि में कैंसर जैसी भयानक बीमारियों की उत्पत्ति करता है।हमे ज्यादा से ज्यादा फल जूस का उपयोग करना चाहिए जो हमारे शरीर के लाभदायक है। इसलिए हमें नशे से दूर रहना चाहिए इस अवसर पर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, उपाध्यक्ष राजेश कुमार ,प्रबंधक शाहरुन ,मुफ्ती मुश्ताक. हाफिज मेहरबान. हाफिज शाहनवाज, वकार.अरमान अमन व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Trending
- टिहरी बांध विस्थापितों को मालिकाना हक न मिलने पर विधायक अनुपमा रावत का 2 मार्च को उपवास ऐलान
- मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने धर्म के नाम पर हिंसा पर जताई चिंता, डीजीपी को लिखा पत्र
- हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा,4 युवतियों सहित 7 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार
- विधायक अनुपमा रावत की मौजूदगी में अकोढ़ा खुर्द में कांग्रेस कमेटी की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर मंथन
- रोजा तोड़कर पुलिस जवान इमरान अली ने किया रक्तदान, महिला की बचाई जान
- लक्सर वार्ड-8 में राशन ट्रांसफर पर हंगामा, पुलिस पहुंची; राशन डीलर सुषमा देवी ने मांगी निष्पक्ष जांच
- हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से फर्जी आधार-मार्कशीट बनाने वाला गिरफ्तार
- प्रोजेक्ट अमृत के तहत बाण गंगा की सफाई, विधायक शहजाद ने किया श्रमदान


