हरिद्वार ग्रामीण। अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल अपराधियों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर मंगलवार को कटारपुर चौक (हरिद्वार ग्रामीण) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभी तक कई अहम सवालों के जवाब सामने नहीं आ सके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे निष्पक्ष जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।
प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि हरिद्वार ग्रामीण मुशर्रफ अंसारी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण बालेश्वर सिंह सहित धर्मेंद्र चौहान, सचिन कुमार प्रधान, लाखन चौहान, हारून प्रधान, शकील प्रधान, गौरव पाल, अनुराग शर्मा, खेम चंद, राजेंद्र शर्मा, सलीम प्रधान, मुस्तफा अंसारी, आजम प्रधान, इरशाद अंसारी, नूर अली, सलीम ताहिर प्रधान, रऊफ शफीक, इसरार, जावेद, आमिर झोंझा, खलील भट्टेवाले, तबरेज, नदीम प्रधान, नदीम मालिक, शादाब, सावेज, शोएब, शिव कुमार, राजेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी थी और उसे न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सीबीआई जांच की मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।
Trending
- लक्सर प्रेस क्लब का ऐलान: तहसील कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को बड़ा आंदोलन
- गुज्जर बस्ती में भाजपा को झटका, विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में कई सम्मानित लोगों ने कांग्रेस का थामा दामन
- सुल्तानपुर आदमपुर की बेटी समर फातिमा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, जामिया मिलिया व एशियन स्कूल में पाई सफलता
- महाराजा भगीरथ जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक मो. शहजाद ने किया स्वागत
- NEET पेपर लीक व महंगाई को लेकर सुल्तानपुर आदमपुर में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
- 112 पर झूठी लूट की सूचना देना पड़ा भारी: ₹2.5 लाख और वाहन लूट की कहानी निकली फर्जी, भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- फायरिंग कांड का खुलासा: सत्संगी बाबा मंगत दास मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दी बधाई


