लक्सर। मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी और पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल इमरान अली ने मानवता की मिसाल पेश की। रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखते हुए भी उन्होंने एक गंभीर रूप से बीमार महिला की जान बचाने के लिए अपना रोजा तोड़कर रक्तदान किया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन देहरादून में तैनात इमरान अली को सूचना मिली कि जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती एक महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही थी और परिजन रक्त की व्यवस्था के लिए परेशान थे। जैसे ही इमरान अली को इस संबंध में पता चला, वह बिना देर किए अस्पताल पहुंचे।
रमजान के महीने में रोजा होने के बावजूद उन्होंने इंसानियत को सर्वोपरि रखते हुए रक्तदान किया, जिससे महिला का उपचार समय पर हो सका। उनके इस कदम की अस्पताल प्रशासन और परिजनों ने सराहना की। महिला के परिजनों ने दून पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज के लिए प्रेरणादायक है।
स्थानीय लोगों ने भी हेड कांस्टेबल इमरान अली के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे सेवा और समर्पण का उदाहरण बताया।
Trending
- विधायक मो. शहजाद के कार्यालय पर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक, आंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की रणनीति
- डॉ.हर्ष कुमार दौलत ने रायसी में किया बाबा साहेब प्रतिमा का भव्य अनावरण में उमड़ा जनसैलाब
- दून में आतंकी साजिश नाकाम: पाक हैंडलर्स से जुड़े युवक को STF ने पकड़ा
- दून में आतंकी साजिश नाकाम: पाक हैंडलर्स से जुड़े युवक को STF ने पकड़ा
- उत्तराखंड में बड़ा फैसला: एक साथ मिलेगा तीन महीने का राशन, अप्रैल में ही मिलेगा अप्रैल–मई–जून का राशन
- रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 वाहन चोर गिरफ्तार, 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
- महर्षि कश्यप जयंती पर लक्सर में भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा का विधायक मो.शहजाद ने फीता काटकर किया शुभारंभ
- नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


