हरिद्वार ग्रामीण। टिहरी बांध विस्थापितों और वन गुज्जर परिवारों को भूमि का मालिकाना अधिकार न मिलने पर अनुपमा रावत ने प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र ठोस निर्णय लागू नहीं हुआ तो वह 2 मार्च 2026 को डीएम कार्यालय के बाहर एक दिवसीय उपवास पर बैठेंगी।
विधायक ने बताया कि करीब 44–45 वर्ष पूर्व टिहरी बांध के निर्माण के दौरान विस्थापित परिवारों को पथरी क्षेत्र में बसाया गया था, लेकिन आज तक उन्हें जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि पथरी और गैण्डीखाता में बसे वन गुज्जर परिवारों की स्थिति भी इससे अलग नहीं है।
अनुपमा रावत ने कहा कि वर्ष 2016 में सरकार ने मालिकाना अधिकार देने का निर्णय लिया था, किंतु नौ वर्ष बाद भी वह निर्णय कागजों से आगे नहीं बढ़ पाया। 2022 से लगातार प्रयास और आश्वासन मिलने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।
उन्होंने इसे मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए जिलाधिकारी से तत्काल प्रभाव से समाधान की पहल करने की मांग की। विधायक की चेतावनी के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।
Trending
- लक्सर में दिनदहाड़े चली गोली! घर में घुसकर फायरिंग का आरोप, इलाके में मचा हड़कंप
- धामी सरकार पर बरसे रविंद्र सिंह आनंद, बोले- किसानों से वोट मांगने का नैतिक अधिकार खो चुकी है सरकार
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार बस ने दो बालकों को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
- सुल्तानपुर आदमपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में सड़क किनारे से हटवाए अवैध कब्जे
- खानपुर विधायक उमेश कुमार और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी, रुड़की-दल्लावाला बस सेवा का शुभारंभ
- पूर्व सीएम हरीश रावत और अनुपमा रावत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए चौहान समाज के सैकड़ों लोग, धारीवाला में उमड़ा जनसैलाब
- पूर्व सीएम हरीश रावत और अनुपमा रावत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए चौहान समाज के सैकड़ों लोग, धारीवाला में उमड़ा जनसैलाब
- लक्सर प्रेस क्लब का ऐलान: तहसील कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को बड़ा आंदोलन


