खानपुर / एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने थाना खानपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गार्द की सलामी लेने के बाद निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले थाने में तैनात पुलिस कर्मियों का टर्न-आउट और शस्त्र कवायद चैक किया और फिर इसके बाद शस्त्रागार में रखे शस्त्रों का साफ सफाई और रखरखाव की बारीकी से जांच की और फिर मालखाने में मौजूद मसल मुकदमाती का भी उन्होंने मिलान कराकर देखा बाढ़ आपदा की नजर से हरिद्वार जिले का सबसे जायदा बाढ़ क्षेत्र का थाना होने के कारण उन्होंने आपदा के दौरान राहत एवं बचाव से संबंधित उपकरण और अन्य सामग्री की नियमित निरिक्षण किया, रात दिन
24 घंटे प्रयोग के लिए तैयार हालत में रखने की निर्देश थाना अध्यक्ष मनोहर सिंह को दिए थाने में अलग-अलग मद की धनराशि का कैश रजिस्टर से मिलान भी करके देखा गया
पुलिसकार्मियों के रहने की बैरक, रसोईघर, शौचालय और स्नानघर की साफ सफाई भी अच्छी गई सीसीटीएनएस महिला हेल्प डेस्क आगंतुक रजिस्टर का भी उन्होंने मुआयना किया पुरे थाने का निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया की थाने में सभी चीज अपनी जगह सही मिली हैं। पुलिसकर्मियों का एंट्री ड्यूटी रोस्टर तैयार करके उसी के मुताबिक ड्यूटी लगाने, मेस में ताजा एवं पौष्टिक भोजन पकाने, डेंगू के संभावित खतरे से बचने को थाना परिसर में कीटनाशक का नियमित छिड़काव करने तथा पुलिसकर्मियों के लिए रोज योग, व्यायाम या अन्य खेलकूद करने के आदेश भी थानाध्यक्ष को दिए हैं। इसके बाद उन्होंने चौकीदारों की बैठक लेकर अपराध व आपराधिक गतिविधि वाले लोगों की गोपनीय सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसआई प्रवीण सिंह रावत, उपेन्द्र सिंह बिष्ट,रहे।
Trending
- रसूलपुर मीठीबेरी में बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विधायक अनुपमा रावत ने सुनीं जनसमस्याएं
- CSC सेंटरों और पेट्रोल पंप खातों के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, लक्सर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- लक्सर में दिनदहाड़े चली गोली! घर में घुसकर फायरिंग का आरोप, इलाके में मचा हड़कंप
- धामी सरकार पर बरसे रविंद्र सिंह आनंद, बोले- किसानों से वोट मांगने का नैतिक अधिकार खो चुकी है सरकार
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार बस ने दो बालकों को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
- सुल्तानपुर आदमपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में सड़क किनारे से हटवाए अवैध कब्जे
- खानपुर विधायक उमेश कुमार और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी, रुड़की-दल्लावाला बस सेवा का शुभारंभ
- पूर्व सीएम हरीश रावत और अनुपमा रावत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए चौहान समाज के सैकड़ों लोग, धारीवाला में उमड़ा जनसैलाब


