हरिद्वार। अंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने दीप जलाया। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि जलाया गया एक दीप उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाने के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को अंकिता की बरसी पर उन्हें याद करते हुए न्याय की मांग दोहराई गई है।

उन्होंने कहा कि अंकिता के परिवार को न्याय कब मिलेगा, यह सवाल आज भी बना हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आवाज उठाई जाती रहेगी।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


