रुड़की के सोहलपुर गाड़ा गांव में गौकशी की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर गौ तस्करों ने हमला कर दिया।जिसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं जबाबी कारवाई में एक गौ तस्कर के पैर में भी गोली लगी है। बता दे पुलिस के मुताबिक शनिवार को देर रात गंगनहर पुलिस को सूचना मिली थी कि सोहलपुर गाढ़ा गांव स्थित एक खेत में गौकशी हो रही है।सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो गौ तस्करों के पास दो गौ वंश थे जिन्हे वह काट रहे थे।पुलिस को देखते ही गौ तस्करों ने पुलिस पर फायर कर दिया फायरिंग में तो पुलिस कर्मी बच गए,वहीं आरोपी ने धारदार हथियार से पुलिस पर हमला कर दिया।हमले में एक सिपाही को चाकू लगा है पुलिस ने जवाबी कारवाई की तो एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगी है।दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।जहां सिपाही की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।वहीं गौ तस्कर का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। गोवंश पुलिस की टीम ने मौके से ढाई कुंतल गौ मांस एक जिंदा गाय व गौकशी के उपकरण सहित एक देसी तमंचा दो जिंदा कारतूस और एक खोका भी बरामद किया है वहीं मामले में पुलिस ने जुल्काम पुत्र निसार,फरमान पुत्र निसार और इसरार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार,एसआई अशोक सिरस्वाल,एसआई विपिन कुमार, एएसआई आशीष कुमार, कांस्टेबल भूपेंद्र, कांस्टेबल अजय वीर सहित होमगार्ड अंकित आदि मौजूद रहे।
Trending
- गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार ग्रमीण में फार्म-7 के दुरुपयोग से वोट काटने का आरोप, अनुपमा रावत ने दी धरने की चेतावनी
- हरिद्वार ग्रामीण में वोटों पर आपत्ति को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने उठाए सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
- हरियाली तीज पर चंदन पैलेस में दिखा महिलाओं का जलवा, जन निर्माण पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
- सुल्तानपुर आदमपुर में SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई, दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण
- बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी
- विधायक अनुपमा रावत के प्रयास लाए रंग, लालढांग और धनपुरा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
- सुल्तानपुर आदमपुर में 100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज


