लक्सर कोतवाली क्षेत्र मे सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए लक्सर पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वालो के खिलाफ समय-समय पर चेकिंग अभियान चला रही है। जिससे मुहिम को सफल बनातें हुए देव भूमि उत्तराखंड को 2025 तक नशा मुक्त किया जा सके। इसी कड़ी में चेकिंग के दौरान लक्सर पुलिस ने देशी शराब के 96पव्वो सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अमित उर्फ़ सोनू पुत्र यसपाल निवासी ग्राम आकोढ़ा खुर्द कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को पुलिस ने छापामार कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। लक्सर कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि एक आरोपी को देशी शराब के 96पव्वो के साथ पिकनिक पार्क से चौकी रायसी के द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिनको नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l
Trending
- सोलानी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में जलभराव, विधायक मो.शहजाद ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराया राहत कार्य
- अमजा में नई टीम का गठन! हरिद्वार और लक्सर इकाई को मिले नए पदाधिकारी, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
- लक्सर में रायसी और कस्बा बाजार चौकी को मिला नया भवन, एसएसपी ने किया उद्घाटन,पुलिसकर्मियों को मिली बेहतर सुविधा
- हरिद्वार ग्रामीण को अनुपमा रावत की बड़ी सौगात, ₹1.06 करोड़ से बनेगी घोसीपुरा–अंबुवाला की नई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा, रेड़ा पलटने से चालक की मौत
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
- सुल्तानपुर आदमपुर में शांति समिति की बैठक:मोहर्रम को लेकर पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश, सौहार्द बनाए रखने की अपील


