लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध स्मैक की बड़ी खेफ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आपको बतादें की लोकसभा चुनाव व आगामी होली पर्व को लेकर इस दौरान पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाए जा रहे है। जिससे बाहर से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर निगरानी रख सके और ऐसे लोगो पर समय रहते कार्यवाही की जा सके। वही एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा भी जनपद को नशा मुक्त कराने के लिए सभी थाना कोतवाली को निर्देशित किया हुआ है। जिसमे सभी अवैध शराब, स्मैक, चरस आदि तस्करो की कमर तोड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वही इस अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर संघन चैकिंग चलाया जा रहा है। इसी के चलते लक्सर पुलिस टीम द्वारा आज एक व्यक्ति अरबाज को लक्सर क्षेत्र से अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के कब्ज़े से 22.05 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराज़ू व 1040 की नकदी बरामद की गई है। वही गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Trending
- टिहरी बांध विस्थापितों को मालिकाना हक न मिलने पर विधायक अनुपमा रावत का 2 मार्च को उपवास ऐलान
- मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने धर्म के नाम पर हिंसा पर जताई चिंता, डीजीपी को लिखा पत्र
- हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा,4 युवतियों सहित 7 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार
- विधायक अनुपमा रावत की मौजूदगी में अकोढ़ा खुर्द में कांग्रेस कमेटी की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर मंथन
- रोजा तोड़कर पुलिस जवान इमरान अली ने किया रक्तदान, महिला की बचाई जान
- लक्सर वार्ड-8 में राशन ट्रांसफर पर हंगामा, पुलिस पहुंची; राशन डीलर सुषमा देवी ने मांगी निष्पक्ष जांच
- हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से फर्जी आधार-मार्कशीट बनाने वाला गिरफ्तार
- प्रोजेक्ट अमृत के तहत बाण गंगा की सफाई, विधायक शहजाद ने किया श्रमदान


