लक्सर में आजादी पर्व के पहले दिन पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसके चलते यात्रा में शामिल पुलिस बल के जवानों व अधिकारियों ने लोगों को तिरंगे के प्रति जागरूक करने और देश भक्ति की भावना को जगाने का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस बल के जवानों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। 15 अगस्त व स्वतंत्रता दिवस के पर्व के पहले दिन मंगलवार को ही शहर में आजादी का उत्सव दिखाई दिया है। एसपी के निर्देश पर लक्सर कोतवाली सहित खानपुर थाना व पथरी थाना पुलिस के जवानों ने रुड़की तिराहे से लेकर लक्सर तहसील तक तिरंगा यात्रा निकाली। वही हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत भी लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजित किया। तिरंगा यात्रा में पुलिस जवानों के साथ ही लक्सर क्षेत्र अधिकारी व तीनो थानों के एसएचओ भी शामिल हुए। इस दौरान तिरंगा यात्रा रुड़की तिराहे से शुरू होकर लक्सर तहसील रोड़ से घूमकर वापस रुड़की तिराहे पर संपन्न हुई। यात्रा के माध्यम से लोगों को तिरंगे के प्रति जागरूक करने के साथ ही देश भक्ति की भावना जगाने व हर घर में तिरंगा फहराने की प्रेरणा दी गई। यात्रा में शामिल डीजे पर देशभक्ति के गीत सुनाई दिए, वहीं पुलिस के जवानों ने हाथ में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” के नारे लगते हुए आगे बढ़े। वही लक्सर क्षेत्र अधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कि 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन विभिन्न स्तरों पर चलाया जा रहा है।
Trending
- सोलानी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में जलभराव, विधायक मो.शहजाद ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराया राहत कार्य
- अमजा में नई टीम का गठन! हरिद्वार और लक्सर इकाई को मिले नए पदाधिकारी, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
- लक्सर में रायसी और कस्बा बाजार चौकी को मिला नया भवन, एसएसपी ने किया उद्घाटन,पुलिसकर्मियों को मिली बेहतर सुविधा
- हरिद्वार ग्रामीण को अनुपमा रावत की बड़ी सौगात, ₹1.06 करोड़ से बनेगी घोसीपुरा–अंबुवाला की नई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा, रेड़ा पलटने से चालक की मौत
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
- सुल्तानपुर आदमपुर में शांति समिति की बैठक:मोहर्रम को लेकर पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश, सौहार्द बनाए रखने की अपील


