लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर थाने क्षेत्र में पुलिस ने दो मोटरसाइकिल वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से पुलिस को चोरी की दस मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस ने बताया कि हरिद्वार जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने शहर व देहात क्षेत्रों में पुलिस टीम गठित की थी और चोरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा था। जिसमें लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं।
लक्सर पुलिस ने लक्सर थाने क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की, तभी कुआँखेड़ा चेकपोस्ट के पास से जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने साजिद पुत्र इसरार निवासी रायपुर थाना लक्सर हरिद्वार और लक्ष्मण पुत्र मामचंद निवासी मोहम्मदपुर बुजुर्ग थाना लक्सर हरिद्वार को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि चोरी की जो बाइक उनके पास से बरामद हुई है, उसे उन्होंने कुछ दिनों पहले ही कस्बा बाजार से चुराया था। चोरी की कुछ मोटरसाइकिल उन्होंने अलग छुपा कर रखी थी। जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर 9 अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।पुलिस ने बताया कि साजिद और मामचंद का आपराधिक इतिहास भी देखा जा रहा है।उक्त बरामद चार मोटरसाइकिल लक्सर कोतवाली क्षेत्र से चुराई गई हैं।अन्य 06 मोटरसाइकिल के सम्बंध जानकारी की जा रही हैं।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद


