लक्सर/ जनपद में इन दिनों शराब के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए सभी थानों को जन-जन के माध्यम से नशे के खिलाफ एवं नशे से छुटकारा दिलाएं जाने को लेकर चौपाल कार्यक्रम किए जा रहे है। जिसके चलते जनता के बीच में जाकर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाने के फल स्वरुप पुलिस को ग्रामीणों से लगातार सूचनाए मिल रही है। जिसके द्वारा अवैध शराब व अन्य नशों के कारोबारीयों पर कार्यवाही की जा रही है और प्रशासन नशे को जड़ से खत्म करने का प्रयास कर रहा हैं। प्रशासन द्वारा इन प्रयासों के बाद भी इस तरह के मामले सामने आना गंभीर विषय है। वही हैरानी तब होती है जब प्रशासन की सख्त कार्यवाही के बावजूद भी नशाखोरी का धंधा बंद नहीं होता या फिर इन नशेड़ियों पर कार्यवाही का कोई असर नहीं होता है। आपको बतादें की लक्सर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोगपुर ग्राम भिक्कमपुर में एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ देखा गया,वही इसकी सूचना लक्सर थाना पुलिस को दी गई, सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद हुई हैं।लक्सर थाना प्रभारी ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मांगेराम पुत्र बालचन्द जो कि ग्राम भोगपुर थाना लक्सर का ही निवासी है। लक्सर पुलिस ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को ग्राम भिक्कमपुर से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वही कार्यवाही के दौरान मौके पर आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया है।आरोपी खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- सोलानी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में जलभराव, विधायक मो.शहजाद ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराया राहत कार्य
- अमजा में नई टीम का गठन! हरिद्वार और लक्सर इकाई को मिले नए पदाधिकारी, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
- लक्सर में रायसी और कस्बा बाजार चौकी को मिला नया भवन, एसएसपी ने किया उद्घाटन,पुलिसकर्मियों को मिली बेहतर सुविधा
- हरिद्वार ग्रामीण को अनुपमा रावत की बड़ी सौगात, ₹1.06 करोड़ से बनेगी घोसीपुरा–अंबुवाला की नई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा, रेड़ा पलटने से चालक की मौत
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
- सुल्तानपुर आदमपुर में शांति समिति की बैठक:मोहर्रम को लेकर पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश, सौहार्द बनाए रखने की अपील


