नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर ने कराई अलाव की व्यवस्था -
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

विभिन्न स्थानों पर लोग अलाव पर तापते दिखाई दिए

नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर कस्बे में लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर लोग अलाव पर तापते दिखाई दिए।
जिले के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर शीतलहर और शाम होते ही ठंड का प्रकोप अधिक हो गया है। हरिद्वार, रुड़की, लक्सर ,सुल्तानपुर आदमपुर सहित कई जगहों पर तापमान में भारी गिरावट महसूस की जा रही है। वही सुल्तानपुर आदमपुर नगर वासियों ने बढ़ती ठंड के चलते अलाव जलाने की मांग उठाई की थी। जिसके बाद नगर पंचायत ईओ के निर्देश पर अली चौक, जमा मस्जिद चौक, रैन बसेरा, हनुमान चौक, समेत अन्य स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। कड़ाके की ठंड में अलाव की व्यवस्था से स्थानीय व नगरवासी और राहगीर अलाव पर तापते नजर आए। नगर पंचायत में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलने से लोगो को ठंड से कुछ राहत देने की कोशिश की जा रही हैं। ईओ अजय अष्ठवाल ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए अलाव जलाए जा रहे हैं। जिससे नगर वासियों को ठंड से राहत मिल सके। नगरवासियों की समस्याओ को प्राथमिकता के आधार पर समाधान निकाला जा रहा हैं।

Share.

Leave A Reply

Image 1
Image 2
Image 3
Image 4