देहरादून:कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को पंजाब और उत्तराखंड के लिए प्रदेश चुनाव समितियो के गठन का एलान किया है। चुनावी साल होने की वजह से कांग्रेस हाईकमान लगातार राज्यों में चुनावी समितियों का गठन कर रही है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण महारा की अध्यक्षता में गठित समिति में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया, प्रदीप टम्टा, प्रकाश जोशी, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण, ममता राकेश, राजेंद्र भंडारी, हरक सिंह रावत और मनीष खंडूरी को शामिल किया गया है। इस तरह से इस समिति में 28 सदस्य और चार पदेन सदस्य होंगे। पार्टी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस समिति को तुरंत कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद


