शांतरशाह और दरियापुर में ग्रामीणों व गणमान्य लोगों से किया सीधा संवाद, जनहित के मुद्दों पर चर्चा
पिरान कलियर l विधानसभा क्षेत्र में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने गांव-गांव संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत उन्होंने शांतरशाह और दरियापुर पहुंचकर क्षेत्रीय गणमान्य लोगों और ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठकों में स्थानीय लोगों की समस्याओं, विकास से जुड़े मुद्दों और क्षेत्र की जरूरतों को लेकर सीधे संवाद किया गया। लगातार गांवों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात को क्षेत्र में उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।

शांतरशाह और दरियापुर में हुई बैठकों के दौरान ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और अपेक्षाएं आजाद अली के सामने रखीं। आजाद अली ने कहा कि जनता की समस्याओं को केवल सुनना ही नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस प्रयास करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज ही उनकी ताकत है और जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) लोगों के अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।
गांव-गांव संपर्क अभियान के जरिए आजाद अली सीधे जनता के बीच पहुंचने की रणनीति पर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। बैठकों में जनहित, विकास और सम्मान को प्रमुख मुद्दा बनाने की बात कही गई। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुए इस संपर्क अभियान से आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियों के और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।


