लक्सर पुलिस ने लोकसभा चुनाव के दौरान शांति पूर्वक व्यवस्था के लिए लक्सर पुलिस असामाजिक तत्वों गुंडे- बदमाशों के अलावा चोरों की लिस्ट में शामिल आरोपियों की कुंडली को अपडेट कर रही है।
अगले कुछ दिनों में पूरे जिले में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का अभियान पुलिस एक साथ चलाएगी। आदतन अपराधी और हिस्ट्रीशीटरों पर प्रभारियों को नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपराधिक गतिविधियों में बार-बार लिप्त होने वालों को तड़ीपार करवाने की कार्रवाई भी होगी। इस आशय के निर्देश एसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।
शहर के अलावा देहात के इलाकों में भी काफी बदमाशों की धर पकड़ हुई थी। वहीं इस अभियान के तहत
लक्सर पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट के एक ही परिवार के चार आरोपियों को 30 दिनों के लिए जिला बदर किया गया।चांद वीर पुत्र श्रवण.भोला पुत्र श्रवण .गुड्डू पुत्र श्रवण .मंगलू पुत्र श्रवण निवासीगण ग्राम प्रतापपुर हरिद्वार लक्सर को गुंडा एक्ट के तहत जनपद हरिद्वार की सीमा से बाहर करते हुए चारों आरोपियों को 30 दिनों के लिए जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करने सख्त हिदायत दी गई है।चार आरोपियों की तड़ीपार करने की कार्रवाई के आदेश के बाद लक्सर पुलिस ने मुनादी करते हुये उसे जिले की सीमा से बाहर कर उ0प्र0 की सीमा में छोडा गया। हिदायत दी, वह जिला बदर की समय अवधि में हरिद्वार जिले में नहीं आयेगा।
Trending
- भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
- रसूलपुर मीठीबेरी में बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विधायक अनुपमा रावत ने सुनीं जनसमस्याएं
- CSC सेंटरों और पेट्रोल पंप खातों के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, लक्सर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- लक्सर में दिनदहाड़े चली गोली! घर में घुसकर फायरिंग का आरोप, इलाके में मचा हड़कंप
- धामी सरकार पर बरसे रविंद्र सिंह आनंद, बोले- किसानों से वोट मांगने का नैतिक अधिकार खो चुकी है सरकार
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार बस ने दो बालकों को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
- सुल्तानपुर आदमपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में सड़क किनारे से हटवाए अवैध कब्जे
- खानपुर विधायक उमेश कुमार और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी, रुड़की-दल्लावाला बस सेवा का शुभारंभ


