- ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान,किसानों के मुआवजे के लिए विधायक अनुपमा रावत ने CM धामी को लिखा पत्र
- सुल्तानपुर में मलंग अखाड़े की मुग़री प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल
- 30 सितंबर को रुड़की में बॉक्सिंग चयन ट्रायल, उत्तराखंड टीम के लिए दम दिखाएंगे खिलाड़ी
- लक्सर में नाले के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, दोनों पैर टूटे मिले;पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
Author: devbhumiganga.com
हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विधायक अनुपमा रावत ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। मंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। विधायक अनुपमा रावत ने बताया कि ग्राम श्यामपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में लंबे समय से विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग शुरू कराने की मांग उठ रही थी। इस पर शिक्षा मंत्री ने कॉलेज में तीनों वर्ग शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब अन्य स्थानों पर पढ़ाई के…
हरिद्वार ग्रामीण: गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने बिजली से जुड़े कई अहम मुद्दों को सदन में जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने “सरचार्ज माफ़, बिजली बिल हाफ़, स्मार्ट मीटर साफ़ करो” का नारा देते हुए प्रदेश के आम उपभोक्ताओं और किसानों को राहत देने की मांग की।विधायक अनुपमा रावत ने सदन में कहा कि प्रदेश में गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोग पहले से ही आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। ऐसे में लगातार बढ़ते बिजली बिलों और सरचार्ज के कारण लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।…
खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विधायक उमेश कुमार की मांग और प्रयासों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खानपुर में पॉलीटेक्निक की स्थापना और दल्लावाला से रुड़की तक बस सेवा शुरू करने के आदेश पारित कर दिए गए हैं। इस महत्वपूर्ण निर्णय से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे उन्हें रोजगार और कौशल विकास के नए रास्ते मिलेंगे। वहीं, दल्लावाला से रुड़की तक बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों के आवागमन में सुविधा बढ़ेगी और रोजमर्रा की यात्रा आसान होगी। विधायक उमेश कुमार ने इस फैसले…
लक्सर।उत्तराखंड विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण में लक्सर विधानसभा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं और विकास कार्यों का उल्लेख न होने पर लक्सर विधायक मो.शहजाद ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि लक्सर क्षेत्र की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों की प्रतीक्षा कर रही है, लेकिन दुर्भाग्यवश इन जमीनी मुद्दों को अभिभाषण में स्थान नहीं मिला।विधायक शहजाद ने कहा कि वह सदन के माध्यम से लक्सर की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं व लंबित विकास कार्यों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र…
लक्सर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे एनीमिया मुक्त भारत और टीबी उन्मूलन अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लक्सर में श्री सीमेंट की सामाजिक इकाई श्री फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से एएनएम को 30 हीमोग्लोबिन जांच किट वितरित की गईं। किटों का वितरण श्री फाउंडेशन के प्रतिनिधि अश्वनी कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर सीएचसी लक्सर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद, डॉ. नलिंद असवाल सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि सीएचसी लक्सर के चिकित्सा अधीक्षक की ओर से हीमोग्लोबिन जांच किट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था,…
लक्सर।लक्सर बस अड्डे के समीप स्थापित महर्षि भगीरथ की प्रतिमा के पास बने सार्वजनिक शौचालय को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को लक्सर विकास समिति और सैनी समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने तहसील पहुंचकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र दास शर्मा को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महर्षि भगीरथ भारतीय संस्कृति और सनातन आस्था के महान प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा के बिल्कुल पास सार्वजनिक शौचालय होने से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं और वहां अस्वच्छता का माहौल भी बन रहा है।लक्सर विकास समिति के…
हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के रानीमजरा स्थित रूपराज बैंक्विट हॉल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह का संचालन एवं नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुशील पावर ने किया।दोपहर 12 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम करीब ढाई बजे तक चला। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण समारोह में पहुंचे। पारंपरिक ढंग से एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन स्थल को रंग-बिरंगे फूलों और सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। उपस्थित लोगों के लिए जलपान की भी…
लक्सर। सुल्तानपुर आदमपुर के टिक्कमपुर स्थित जीनियस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्सर विधायक मो. शहजाद उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि दर्शन (जिला पंचायत सदस्य), डॉ. उबेद अली (चिकित्सा अधिकारी), इंजीनियर वासिद अली (P.N.सभासद),मास्टर मुसर्रत अली (P.N.सभासद),इंजीनियर जावेद अनवर तथा सुलेमान अली (पूर्व उप प्रमुख) भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने वायरलेस इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन, रोड सेफ्टी, भूकंप अलार्म, चंद्रयान-3, आधुनिक सिंचाई तकनीक, वॉटर हार्वेस्टिंग एवं मैनेजमेंट, वॉटर पॉल्यूशन, वॉटर ट्रीटमेंट सिस्टम, सोलर पावर जनरेशन और हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी सहित अनेक…
हरिद्वार ग्रामीण। टिहरी बांध विस्थापितों और वन गुज्जर परिवारों को भूमि का मालिकाना अधिकार न मिलने पर अनुपमा रावत ने प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र ठोस निर्णय लागू नहीं हुआ तो वह 2 मार्च 2026 को डीएम कार्यालय के बाहर एक दिवसीय उपवास पर बैठेंगी।विधायक ने बताया कि करीब 44–45 वर्ष पूर्व टिहरी बांध के निर्माण के दौरान विस्थापित परिवारों को पथरी क्षेत्र में बसाया गया था, लेकिन आज तक उन्हें जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि पथरी और गैण्डीखाता में बसे वन…
मंगलौर/हरिद्वार। काजी निजामुद्दीन ने उत्तराखंड में हाल के दिनों में धर्म के आधार पर मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चाहे खेत में नमाज़ अदा कर रहे मुस्लिम व्यक्ति के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला हो या हरिद्वार में ट्रक चालक की पिटाई, ऐसी घटनाएं प्रदेश की सामाजिक समरसता और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और किसी भी व्यक्ति को अपने हाथ में कानून लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने इन घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

