- ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान,किसानों के मुआवजे के लिए विधायक अनुपमा रावत ने CM धामी को लिखा पत्र
- सुल्तानपुर में मलंग अखाड़े की मुग़री प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल
- 30 सितंबर को रुड़की में बॉक्सिंग चयन ट्रायल, उत्तराखंड टीम के लिए दम दिखाएंगे खिलाड़ी
- लक्सर में नाले के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, दोनों पैर टूटे मिले;पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
Author: devbhumiganga.com
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में मंगलवार को हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को कुछ परीक्षार्थियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पहचान पत्र और प्रवेश पत्र का मिलान करने पर खुलासा हुआ कि चार युवतियां और तीन युवक वास्तविक परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।जांच में पाया गया कि आरोपितों ने मूल परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों पर अपने फोटो चस्पा कर लिए थे और उसी के आधार पर परीक्षा कक्ष में प्रवेश किया। मामला सामने आते ही…
लक्सर। अकोढ़ा खुर्द में सतवीर चौधरी के आह्वान पर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और ग्रामीण पहुंचे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा करना रहा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनुपमा रावत मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन की आवाज उठाती रही है और आगे भी क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक…
लक्सर। मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी और पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल इमरान अली ने मानवता की मिसाल पेश की। रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखते हुए भी उन्होंने एक गंभीर रूप से बीमार महिला की जान बचाने के लिए अपना रोजा तोड़कर रक्तदान किया।जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन देहरादून में तैनात इमरान अली को सूचना मिली कि जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती एक महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही थी और परिजन रक्त की व्यवस्था के लिए परेशान थे। जैसे ही इमरान अली को इस संबंध में पता चला, वह बिना…
लक्सर वार्ड-8 में राशन ट्रांसफर पर हंगामा, पुलिस पहुंची; राशन डीलर सुषमा देवी ने मांगी निष्पक्ष जांच
लक्सर। लक्सर के वार्ड नंबर-8 में राशन दुकान के अस्थायी संबद्धीकरण के बाद राशन स्थानांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामला बढ़ने पर मौके पर पुलिस को पहुंचना पड़ा। राशन डीलर सुषमा देवी की दुकान को रायसी गांव के डीलर कुलदीप कुमार से संबद्ध किए जाने के बाद गोदाम से राशन उठान की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। पत्रकारों से बातचीत में सुषमा देवी ने कहा कि विभागीय निर्देशों के तहत ही संबद्धीकरण और राशन ट्रांसफर की कार्रवाई की गई। उनके अनुसार गोदाम में रखा गया राशन कुलदीप कुमार द्वारा उनकी मौजूदगी में विधिवत दूसरी दुकान पर शिफ्ट…
हरिद्वार। कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की आड़ में आधार कार्ड, मार्कशीट समेत अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रहा था। पिपलेश्वर मंदिर के पास चल रहा था फर्जीवाड़े का खेलपुलिस टीम ने 22 फरवरी 2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र के रावली महदूद में पिपलेश्वर मंदिर के पास स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान पर छापेमारी की। जांच के दौरान एक युवक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से फर्जी आधार कार्ड और…
लक्सर। स्वच्छता और जल संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत आज रविदास आश्रम स्थित पंचेवली घाट पर पवित्र बाण गंगा की सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने स्वयं उपस्थित होकर श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान घाट परिसर और जलधारा में फैली गंदगी को हटाया गया तथा श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। विधायक शहजाद ने कहा कि यह पहल केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि समाज को जिम्मेदारी और जागरूकता का…
मंगलौर, हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में नहर पटरी पीर के पास मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया। शराब पीने के दौरान हुई जान-पहचान ने हत्या का रूप ले लिया। आरोपी ने पैसों के लालच में नशे में धुत युवक की गला दबाकर और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।17 फरवरी 2026 को पुराने पीर के पास एक युवक का शव मिला था। शव के सिर पर गहरे घाव और पत्थर से कुचलने के निशान थे। मृतक की पहचान घोसीपुरा निवासी प्रदीप के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर पर…
पथरी हरिद्वार ग्रामीण। क्षेत्र के टिहरी डोब नगर पथरी स्थित शिव मंदिर में हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं शिव भक्तों ने पहुंचकर पूजा में सहभागिता की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। विधायक अनुपमा रावत ने स्वयं अपने हाथों से शिव भक्तों को प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में भक्ति भाव और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री…
लक्सर।नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इंडोनेशिया में आयोजित पैरा थ्रो बॉल सीरीज 2026 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले डॉ. अकलीम अहमद का नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में जोरदार स्वागत किया गया। उनके आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्सर विधायक मो. शहजाद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबू ताहिर हसन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, सभासद वासिद अली, नगर अध्यक्ष कांग्रेस सनव्वर राजा, शादाब अली,…
लक्सर क्षेत्र के नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में जश्न का माहौल,इंडोनेशिया में आयोजित इंडोनेशिया इंटरनेशनल पैरा थ्रो बॉल सीरीज 2026 में भारतीय पैरा थ्रो बॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। टीम की इस बड़ी अंतरराष्ट्रीय जीत से उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र के नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में खासा उत्साह देखा जा रहा है।इस उपलब्धि में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अकलीम अहमद की अहम भूमिका रही। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोग इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं।डॉ. अकलीम…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

