Author: devbhumiganga.com

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे, जिस पर पथरी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त को पथरी क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने थाना पथरी में तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को खादिम निवासी पदार्था के कहने पर आरोपी फैजान पुत्र जाहिद, निवासी पदार्था, अपने क्लिनिक में बुलाकर अंदर का शटर बंद कर दिया। इसके बाद…

Read More

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर जीतपुर गांव में हुए हत्या कांड का लक्सर पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। वारदात के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी दीपक पुत्र रामअवतार खेतों और ट्यूबवेल में छिपकर बैठा था, लेकिन पुलिस की सटीक घेराबंदी और लगातार चलाए गए तलाशी अभियान से वह बच नहीं सका। रविवार को आरोपी को ब्रहमपुर रोड पर बने एक ट्यूबवेल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी कमीज, हत्या में प्रयुक्त डंडा और मृतक का मोबाइल भी बरामद किया। शराब पीते समय हुआ विवादपुलिस के मुताबिक, नौ…

Read More

लक्सर/हरिद्वार। गंगा और सहायक नदियों के उफान से लक्सर और खानपुर विधानसभा क्षेत्रों में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। खेत जलमग्न हो गए हैं, कई गांवों में पानी घुसने से घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, बाढ़ के बीच हुई बच्चों की असमय मौतों ने इलाके में गम और आक्रोश दोनों को बढ़ा दिया है। इसी गंभीर हालात को देखते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद खारी, ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान और जनहानि पर विस्तृत चर्चा करते हुए डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की…

Read More

लक्सर। जनपद हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से लक्सर विधानसभा क्षेत्र के तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। स्थिति को देखते हुए लक्सर विधायक मो. शहजाद रविवार को रामपुर रायघटी, रणजीतपुर, शौपरी (शिवपुरी) समेत कई गांवों के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि इस साल अधिक वर्षा और पहाड़ी क्षेत्रों से आ रहे तेज जल प्रवाह के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।…

Read More

हरिद्वार ग्रमीण क्षेत्र के पथरी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को महज 15 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने स्वयं मामले का संज्ञान लेकर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। धनपुरा पथरी निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 09 अगस्त को गांव के ही अरबिन्द और दो अन्य युवकों ने उनकी नाबालिग बेटी को एंकर फैक्ट्री के पास बने सुनसान मकान में उठाकर ले गए। आरोप…

Read More

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर आदमपुर क्षेत्र में नशे के खिलाफ लक्सर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है इसी क्रम में एक और नशे का तस्कर, नशे का कारोबार चल रहा था। लक्सर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को अवैध नशीले कैप्सूल के साथ दबोच, आरोपी नगर में घूम कर नशे का कारोबार करके युवाओं को नशे की लत लगाने का काम कर रहा था। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों काफी मात्रा में बरामद किये गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे मा.न्यायालय में पेश किया गया…

Read More

पथरी क्षेत्र के गांव में हड़कंप, आरोपी युवक का भाई हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को हुई घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। यहां 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी से तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि मौका पाकर तीनों आरोपी किशोरी को एक मकान में ले गए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। इसी बीच आस-पास मौजूद कुछ युवकों को इस घटना की भनक लग गई। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने घबराकर…

Read More

हरिद्वार से खानपुर होते हुए पूरकाजी तक नेशनल हाईवे-334ए को अब फोरलेन किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर सहमति के लिए शुक्रवार को डीएम कार्यालय में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, खानपुर विधायक उमेश कुमार, हरिद्वार विधायक प्रतिनिधि अमित गौतम, पार्षद मयंक गुप्ता और एनएचएआई के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही। बैठक में प्रस्तावित एलायमेंट पर सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सहमति जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना से जहां आम जनता को राहत मिलेगी, वहीं सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी…

Read More

एक आरोपी ₹5000 का इनामी, डकैती के मामले में चल रहा था वांछित लक्सर। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें से एक आरोपी ₹5000 का इनामी बदमाश है, जो थाना भगवानपुर क्षेत्र में डकैती के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को सौरभ निवासी सादौल माजरा, थाना मंगलौर ने बाइक चोरी की तहरीर दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी हरिद्वार द्वारा जिलेभर…

Read More

हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो शिव भक्त के वेश में चंडीघाट क्षेत्र में घूम रहा था। आरोपी भगवा वस्त्र पहनकर खुद को “त्रिकालदर्शी बाबा” बताता था। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसके खिलाफ नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज पाया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान दीपक सैनी पुत्र रणवीर सिंह, निवासी सुभाष नगर, ज्वालापुर के रूप में हुई है। वह नीलकंठ बाबा के रूप में खुद को प्रचारित कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए साधु…

Read More