- ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान,किसानों के मुआवजे के लिए विधायक अनुपमा रावत ने CM धामी को लिखा पत्र
- सुल्तानपुर में मलंग अखाड़े की मुग़री प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल
- 30 सितंबर को रुड़की में बॉक्सिंग चयन ट्रायल, उत्तराखंड टीम के लिए दम दिखाएंगे खिलाड़ी
- लक्सर में नाले के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, दोनों पैर टूटे मिले;पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
Author: devbhumiganga.com
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में एसआईआर के दौरान जीवित मतदाताओं को मृत दर्शाकर आपत्ति दर्ज कराने का मामला सामने आया है। विधायक अनुपमा रावत ने प्रेस वार्ता कर मामले को गंभीर बताते हुए आपत्तियों की निष्पक्ष जांच और गलत सूचना देने वालों की जवाबदेही तय करने की मांग की। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें जीवित मतदाताओं को मृत दर्शाकर उनके नाम पर आपत्ति दर्ज की गई है। कुछ मामलों में स्वयं मतदाता को ही उसके नाम पर दर्ज आपत्ति का शिकायतकर्ता दर्शाया गया है। उन्होंने…
लक्सर। रक्तदान जैसे पवित्र कार्य की आड़ में कथित रूप से अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के मामले में लक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो वाहनों की तलाशी के दौरान 27 यूनिट रक्त, 27 खाली ब्लड बैग, चार डोनर चेयर, रक्त संग्रह के उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को कोतवाली लक्सर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव-देहात में बिना आवश्यक अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर लोगों से रक्त एकत्र कर रहे हैं। आरोप है कि एकत्रित…
लक्सर। शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार खनन में मुखबिरी और पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार युवकों ने दो अगस्त की रात अंकित की हत्या कर दी। इसके बाद शव को उसकी बाइक से बांधकर गंगा में डुबो दिया। आरोपितों की निशानदेही पर एसडीआरएफ के गोताखोरों ने गंगा से शव और बाइक बरामद कर ली। अंकित दो अगस्त की रात बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में लापता होने के बाद मोबाइल बंद मिला। परिजनों की शिकायत पर लक्सर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज हुई। जांच…
हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में फार्म-7 के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी चोरी से वोट काटने का अभियान शुरू हो गया है। हरिद्वार ग्रामीण में फार्म-7 के माध्यम से वैध और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।विधायक ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण का एक भी वैध वोट गलत तरीके से नहीं कटने दिया जाएगा। फार्म-7 का गलत…
हरिद्वार ग्रामीण। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम पर आपत्ति दर्ज किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने इस पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र के मतदाताओं के वोटों पर बिना उचित कारण आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं। उन्होंने एक वर्ग विशेष के मतदाताओं को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन और एआरओ से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।विधायक अनुपमा रावत का कहना है कि क्षेत्र में ऐसे…
लक्सर। चंदन पैलेस में रविवार को जन निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा की ओर से हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीज के गीतों और रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं से कार्यक्रम स्थल का माहौल उत्सवी नजर आया। कार्यक्रम में खानपुर विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया। स्वागत के…
लक्सर। विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर आदमपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची से संबंधित नोटिसों की सुनवाई की गई। तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित सुनवाई में बड़ी संख्या में मतदाता अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित केंद्र पर पहुंचे।प्रशासन के अनुसार कुल 180 नोटिसों पर सुनवाई प्रस्तावित थी। इनमें से दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण कर लिया गया। सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। तहसीलदार ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का…
लक्सर। विधानसभा क्षेत्र के बुक्कनपुर गांव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधानसभा प्रभारी इकराम हसन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि समीम साबरी और विशिष्ट अतिथि शेर सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से निरंतर संवाद पर निर्भर करती है।सम्मेलन के दौरान गुलफाम अंसारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ…
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के लिए अच्छी खबर है। न्याय पंचायत लालढांग के सभी राजकीय विद्यालयों और धनपुरा के राजकीय विद्यालय के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य को शासन से मंजूरी मिल गई है। इससे क्षेत्र के स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। बताया गया है कि इस कार्य के लिए हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत लगातार प्रयासरत थीं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित विभाग जल्द ही कार्ययोजना तैयार कर निर्माण और मरम्मत का कार्य शुरू करेगा। योजना के तहत विद्यालय भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन, परिसर…
लक्सर। हरिद्वार पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस ने 100 नशीले कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवाओं को नशे की लत लगाकर अवैध मुनाफा कमाने के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपदभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 जुलाई को लक्सर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान सुल्तानपुर क्षेत्र में एक…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

