Author: devbhumiganga.com

अनुपमा रावत बनाम यतीश्वरानंद — सोशल मीडिया से आश्रम तक, पुल के नाम पर ‘क्रेडिट वॉर’ हरिद्वार। जिले के रोह नदी पर बनने जा रहे सुगरासा पुल की स्वीकृति और ₹5 करोड़ की बजट मंजूरी के साथ ही राजनीतिक तापमान भी चढ़ गया है। पुल की स्वीकृति को लेकर पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और वर्तमान कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत के बीच श्रेय लेने की होड़ छिड़ गई है। शनिवार को विधायक अनुपमा रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पुल स्वीकृति को अपनी जीत बताया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने जनता की जरूरत को सदन में उठाया और सरकार पर…

Read More

हरिद्वार जिले में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के तहत कार्यरत श्रमिकों की त्रुटिपूर्ण उपस्थिति और फर्जी फोटोग्राफ्स अपलोड करने का मामला सामने आया है, जिसके चलते प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इसके अलावा 11 ग्राम रोजगार सेवकों की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक मानदेय वृद्धि पर रोक लगाई गई है। मामले की जांच एनएमएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से प्राप्त उपस्थिति रिकॉर्ड और फोटोग्राफ्स के आधार पर की गई। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों और सूचना के बाद जनपद स्तर से खंड विकास…

Read More

पत्नी से चल रहा था विवाद, कोर्ट में तलाक का केस… अब लावारिस कार और गंगनहर किनारे मिली चप्पलें हरिद्वार, ज्वालापुर। हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सफेद रंग की इको स्पोर्ट कार (UK07BA8423) गंगनहर किनारे लावारिस हालत में खड़ी मिली। कार के बोनट पर चाबी रखी थी और अंदर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। कार से थोड़ी दूरी पर गंगनहर किनारे एक जोड़ी चप्पल भी पड़ी मिली। चेतक पुलिसकर्मियों ने रेगुलेटर पुल के पास रूटीन गश्त के दौरान कार को देखा। शक होने पर कार खोली गई तो डैशबोर्ड से आत्महत्या का नोट मिला,…

Read More

“ऋषिकेश में 57 साल की महिला और एम्स की डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता” देहरादून। देश में एक बार फिर कोरोना की दस्तक ने चिंता बढ़ा दी है। इस बार वायरस ने खामोशी से फिर पाँव पसारने शुरू कर दिए हैं। उत्तराखंड में भी अब इसकी मौजूदगी दिखने लगी है। राज्य में कोरोना के दो नए मरीज सामने आए हैं, भले ही दोनों ही मामले स्थानीय नहीं हैं, लेकिन सतर्कता की ज़रूरत अब पहले से कहीं ज़्यादा है। पहला मामला गुजरात से आई एक महिला का है, जो ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती हैं। 57 वर्षीय महिला…

Read More

खानपुर के हस्त मौली गांव में आधी रात को अज्ञात हमलावरों ने बरपाया कहर, 45 वर्षीय मलकान की दो गोली मारकर हत्या हरिद्वार, खानपुर। हरिद्वार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव हस्त मौली में बीती रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ग्रामीण की घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है, जब पूरा गांव गहरी नींद में था। मृतक की पहचान गांव निवासी मलकान उर्फ मल्खराज (45 वर्ष), पुत्र महेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्हें दो गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी…

Read More

रुड़की। हरिद्वार जनपद के रुड़की शहर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। आदर्शनगर निवासी व्यापारी सुबोध कुमार सैनी पर जानलेवा हमला करने पहुंचे दो नकाबपोश बदमाशों की मंशा पूरी नहीं हो सकी, क्योंकि कारोबारी ने ना सिर्फ साहस दिखाया बल्कि हमलावरों को भागने पर मजबूर कर दिया। घटना सुबह करीब 9:25 बजे की है, जब सुबोध कुमार रोज की तरह अपने ऑफिस पहुंचे थे। तभी अचानक दो युवक चाकू लेकर ऑफिस में घुस आए और व्यापारी पर टूट पड़े। लेकिन सुबोध ने घबराने की बजाय मुकाबला किया और हमलावरों से चाकू छीनने की कोशिश की। बदमाश…

Read More

हरिद्वार/ पथरी पुलिस ने स्मैक की तस्करी करने वाला आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वही पथरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 308 ग्राम स्मैक भी बरामद किया गया है।जिसकी कीमत करीब 60 लाख रूपये बताई जा रही हैं। आपको बतादे की इन दिनों पुलिस द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। जिसके चलते एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त करने के लिए अवैध शराब, स्मैक व चरस आदि तस्करों की कमर तोड़ने के लिए यह अभियान चला जा रही है। इस…

Read More

27 साल के युवक की नशे से मौत, पहले ही बड़ा बेटा भी गवां चुकी मां, मोर्चरी के बाहर बिलखती रही— “अब मैं किसके सहारे जियूं?” रुड़की। देर शाम खंजरपुर निवासी एक 27 वर्षीय युवक की मौत ने एक मां की दुनिया पूरी तरह उजाड़ दी। बेटा स्मैक और इंजेक्शन के नशे का शिकार था और घर में बेसुध मिला। मां ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे पहले, डेढ़ साल पहले उसका बड़ा भाई भी नशे की वजह से दम तोड़ चुका है। इस महिला के पति की मौत पांच साल पहले हो चुकी…

Read More

मुख्यमंत्री ने कहा— यह सफलता युवाओं की मेहनत और परिवार के त्याग का नतीजा, 2030 तक सड़क हादसों में 50% कमी का रखा लक्ष्य देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन विभाग के 112 नवचयनित आरक्षियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियान के लिए दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने नव आरक्षियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग का नतीजा है। उन्होंने कहा कि परिवहन…

Read More

हरिद्वार: जामिया जन्नतुल निशा, मुस्तफाबाद में गुरुवार को स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हो गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद सावेज ने मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तराखंड के सचिव और प्रतिष्ठित कैंप डायरेक्टर डॉ. मनोज सिंधी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को स्काउट एंड गाइड के महत्व और उसके सिद्धांतों से अवगत कराया। डॉ. सिंधी ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं में अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सेवा की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रशिक्षण शिविर में…

Read More