Author: devbhumiganga.com

लक्सर। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग, तहसील प्रशासन और लक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मावा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने खरंजा कुतुबपुर स्थित दो मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर उन्हें बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित पाए जाने पर सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी। अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल आर.एस. रावत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कुरबान पुत्र छब्बर और इलियास पुत्र असरफ की इकाइयों में बिना लाइसेंस मावा निर्माण और दूध विक्रय किया जा रहा था। जांच के समय संचालक आवश्यक अभिलेख और अनिवार्य दस्तावेज…

Read More

हरिद्वार ग्रामीण। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण करने पर हरिद्वार ग्रामीण के कांग्रेस नेता एवं पूर्व पीसीसी सदस्य इरशाद अली को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, इरशाद अली द्वारा कांग्रेस की नीतियों के विपरीत जाकर दूसरी राजनीतिक पार्टी की सदस्यता लेना अनुशासनहीनता माना गया है। इसी आधार पर प्रदेश नेतृत्व ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से छह…

Read More

पथरी। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की राजनीति में रविवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी इरशाद अंसारी ने कांग्रेस का दामन छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। गांव नसीरपुर कला स्थित उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने संकेत दिए कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से हाजी इरशाद अंसारी को चुनावी मैदान में उतारने पर पार्टी गंभीरता से विचार कर रही है। हालांकि प्रत्याशियों की अंतिम घोषणा पार्टी नेतृत्व द्वारा की जाएगी।…

Read More

लक्सर। लगातार बारिश के कारण सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से लक्सर विधानसभा क्षेत्र के जैनपुर, लादपुर मुहम्मदपुर और आसपास के गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई। तटबंध के ऊपर से पानी निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंचने की सूचना मिलते ही विधायक मोहम्मद शहजाद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। विधायक मो.शहजाद ने तहसीलदार लक्सर सहित संबंधित अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर बुलाकर जल निकासी और राहत कार्य शुरू कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए और राहत कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही जलभराव…

Read More

हरिद्वार। ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उत्तराखण्ड (अमजा) की हरिद्वार जनपद इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिला पंचायत सभागार में प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश तौमर के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त चल रहे जिला अध्यक्ष पद सहित हरिद्वार जनपद एवं लक्सर इकाई के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराए गए।बैठक में चर्चा के बाद हरिद्वार जनपद इकाई के जिलाध्यक्ष पद पर चंचल तौमर, महासचिव पद पर संजय लाम्बा तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रमेन्द्र नारायण का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसके बाद लक्सर इकाई के पदाधिकारियों का भी चयन किया…

Read More

लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र की रायसी पुलिस चौकी और कस्बा बाजार पुलिस चौकी का नया भवन सोमवार को विधिवत शुरू हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने एसपी ग्रामीण शेखर चंद सुयाल के साथ फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान अधिकारियों का फूल-मालाओं और बुके देकर स्वागत किया गया।रायसी और कस्बा बाजार चौकी के पुराने भवन लंबे समय से जर्जर हालत में थे। बरसात के दिनों में जल भराव व छत टपकने और भवन की खराब स्थिति के कारण पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नए भवन बनने से अब पुलिसकर्मियों…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनुपमा रावत ने ग्राम घोसीपुरा से सपेरा बस्ती होते हुए ग्राम अंबुवाला को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। राज्य योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है।बताया गया कि इस मार्ग का निर्माण करीब 20 वर्ष पहले हुआ था। समय के साथ सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब सड़क के पुनर्निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को…

Read More

लक्सर। सुल्तानपुर आदमपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मालवाहक रेड़ा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आसिफ पुत्र यूनुस निवासी सुल्तानपुर आदमपुर के रूप में हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, आसिफ मंगलवार सुबह रोज़ की तरह घर से मालवाहक रेड़ा लेकर काम पर जा रहे थे। रास्ते में अचानक रेड़ा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गए। हादसा इतना भीषण था कि गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे…

Read More

लक्सर। लक्सर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम का पर्व शनिवार को पूरी अकीदत, शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में निकाले गए ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। सुबह से ही विभिन्न मोहल्लों और गांवों से ताजियों के जुलूस पारंपरिक मार्गों से निकाले गए। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने “या हुसैन” की…

Read More

लक्सर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर लक्सर प्रेस क्लब एसोसिएशन द्वारा सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए प्रेस क्लब कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर छबील लगाकर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को मीठा पानी वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से लोगों को काफी राहत मिली। सुबह से ही प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य छबील स्थल पर पहुंच गए और आने-जाने वाले लोगों को मीठा पानी पिलाने का सिलसिला शुरू किया। मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में राहगीरों,वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने रुककर मीठा पानी ग्रहण किया। इस दौरान लोगों ने प्रेस…

Read More