हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते उत्पन्न तनाव के बीच एक युवक शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टावर पर युवक को चढ़ा देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना पथरी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ, धैर्य और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए युवक से बातचीत की और उसे समझा-बुझाकर शांत किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सकुशल नीचे उतार लिया।
रेस्क्यू के बाद युवक की मौके पर ही काउंसलिंग की गई। पुलिस ने उसे समझाया कि किसी भी परिस्थिति में अपनी जान को खतरे में डालना समाधान नहीं है। इसके बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने थाना पथरी पुलिस की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की मानसिक परेशानी या पारिवारिक विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने या जोखिम भरे कदम उठाने के बजाय पुलिस या संबंधित सहायता संस्थाओं से संपर्क करें।
Trending
- मदरसा मज़हरुल उलूम फुरकानिया का सालाना जलसा संपन्न, सात छात्रों की हुई दस्तारबंदी
- स्कॉलर्स होम इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्जनपदीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रतिभाशाली व्यक्तियों को किया सम्मानित
- छह साल के प्रेम संबंध के बाद निकाह से मुकरने का आरोप, प्रेमी की बारात से पहले पुलिस चौकी पहुंची युवती
- डीएम से मिले आजाद अली, विकास कार्यों में पारदर्शिता की मांग
- पिरान कलियर की सियासत में हलचल! आजाद अली की जनसभा में पहुंचे युवा, कई युवा पार्टी में हुए शामिल
- पिरान कलियर में आजाद अली का गांव-गांव संपर्क अभियान शुरू, जनसमस्याओं को लेकर बढ़ाई सक्रियता
- सुल्तानपुर आदमपुर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व, रावण दहन के साथ दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
- कलियर में नशे के बढ़ते कारोबार पर आजाद अली चिंतित, बोले- मौका मिला तो 6 महीने में करेंगे नशा मुक्त


