हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम जियापोटा, मिस्सरपुर, पंजन्हेड़ी, भुवापुर, धारीवाला हर्षिवाला पंचायतो में रविवार को विधायक अनुपमा रावत और ग्रामीणों के साथ संयुक्त रूप से फीता काट कर सवा दो करोड़ लगभग की राशि से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। इस मौके पर दर्जनों कांग्रेस कार्यकत्र्ता और ग्रामीण मौजूद थे
विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। कोई भी गांव विकास की रोशनी से अछूता नहीं रहेगा। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचे। इसके लिए लोगों की मदद करती रहूंगी।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति का समुचित विकास कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना मेरा लक्ष्य है। इसके लिए सभी गांवों में पक्की सड़क, बिजली, पेयजल, नाली सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में लगी हूं। ग्राम जियापोटा, मिस्सरपुर, पंजन्हेड़ी, भुवापुर, धारीवाला हर्षिवाला की पंचायतो में सवा दो करोड़ विकास कार्य किया जा रहे हैं। इन पंचायतो में सड़कों के निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा वर्षों से किया जा रहा थी। जिसे आज पूरा किया है। वहीं सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी दिख रही है। जिन सड़कों का शिलान्यास किया। इनमें राज्य योजना के अंतर्गत 1करोड़ 35 लाख,विधायक निधि से 32 लाख 81 हजार तक और हरिद्वार विकास प्राधिकरण से 43 लाख 78हजार के विकास कार्यों के अंतर्गत प्राक्कलित राशि से किया जाना है। इस मौके पर प्रमुख आदित्य चौहान, सचिन चौहान, अभिनन्दन चौहान, ललित, लाखन सिँह,नाथी राम चौहान, सुनील चौहान, रवि कुमार, डॉक्टर बिजेंद्र, नाग सिंह, विनोद कश्यप, कुलदीप चौहान, अभिषेक कुमार, रघु प्रधानआदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
Trending
- गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार ग्रमीण में फार्म-7 के दुरुपयोग से वोट काटने का आरोप, अनुपमा रावत ने दी धरने की चेतावनी
- हरिद्वार ग्रामीण में वोटों पर आपत्ति को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने उठाए सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
- हरियाली तीज पर चंदन पैलेस में दिखा महिलाओं का जलवा, जन निर्माण पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
- सुल्तानपुर आदमपुर में SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई, दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण
- बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी
- विधायक अनुपमा रावत के प्रयास लाए रंग, लालढांग और धनपुरा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
- सुल्तानपुर आदमपुर में 100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज


