नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के चेयरमैन पदों के प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए ।जिसके बाद अब प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया हैं। कांग्रेस व बसपा प्रत्याशियों ने अपने कार्यालय भी शुरू किए।नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए कांग्रेस से ताहिर हसन,बसपा से दिलशाद पन्ति समेत निर्दलीय समेत 13 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।एक उम्मीदवार का पर्चा खारिज हुआ और दो प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद चेयरमैन पद के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में रह गए । शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए । जिसमें निर्दलीय प्रत्याशियों को फैसल इकबाल को केतली, नाजिम अली अतहर हसन राही को कोट, नसीमा को छत का पंखा, बसपा की सुल्तान अहमद दिलशाद पन्ति को हाथी, कांग्रेस के शबिया अंजुम ताहिर हसन को हाथ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। चुनाव चिन्ह आवंटित होते प्रत्याशियों ने अपने पूरे दमखम लगाने शुरू कर दिए हैं । चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। वही आज सभासद के प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह आवंटित हो जायेंगे।चुनाव मैदान में रह गए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये। 23 जनवरी को मतदान होगा।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद


