लक्सर- नगर पंचायत सुलतानपुर आदमपुर मे रोड एक्सीडेंट में हुआ बड़ा हादसा हरिद्वार लक्सर रोड पर सुल्तानपुर आदमपुर में ट्रक ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को कुचला, एक की मौके पर हुई मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर हनुमान चौक के निकट बाइक सवार दो व्यक्तियों को लक्सर की ओर से जा रहे ट्रक ने कुचल दिया। बाइक सवार पंडित पुरी निवासी रतीराम लगभग 58 वर्ष की मौके पर मौत हो गई और नगर पंचायत सुलतानपुर आदमपुर निवासी बिजेंद्र पुत्र कलीराम गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।वहीं मतृक की पहचान कर उनके परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई है।दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
Trending
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
- सुल्तानपुर आदमपुर में शांति समिति की बैठक:मोहर्रम को लेकर पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश, सौहार्द बनाए रखने की अपील
- मीठीबेरी को मिली 85 लाख की बड़ी सौगात, विधायक अनुपमा रावत ने रखी विकास की नींव
- फतवा गांव में जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, पूर्व सीएम निशंक ने किसानों को किया जागरूक
- भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
- रसूलपुर मीठीबेरी में बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विधायक अनुपमा रावत ने सुनीं जनसमस्याएं
- CSC सेंटरों और पेट्रोल पंप खातों के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, लक्सर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा


