लक्सर हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि लालढांग न्याय पंचायत को पूर्व में की गई सिडकुल स्थापना की घोषणा को विधायक अनुपमा रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र के माध्यम से सिडकुल स्थापना की याद दिलाई।और कहा की लालढांग न्याय पंचायत में सिडकुल स्थापित होने पर विकास की नई गंगा बहेगी।
22दिसंबर 2021को सीएम धामी ने लालढांग न्याय पंचायत मे सिडकुल स्थापना करने की घोषणा की थी, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जबकि लालढांग न्याय पंचायत में सिडकुल की स्थापना होने से यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए 40 किलोमीटर दूर हरिद्वार का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने घर के पास ही रोजगार उपलब्ध हो पाएगा। बताया कि सिडकुल से क्षेत्र में विकास की एक नई बयार बहेगी। पर अभी तक सिडकुल स्थापना की घोषणा पर कोई भी कार्य नहीं किया गया है।लालढांग न्याय पंचायत के विकास के लिए एक बार फिर विधायक अनुपमा रावत द्वारा सीएम धामी से सिडकुल स्थापना कर फैक्ट्री लगाने की मांग की है।पहले लालढांग क्षेत्र को हरिद्वार जनपद का सबसे पिछड़ा क्षेत्र कहा जाता था लेकिन आने वाले एक-दो वर्ष में यह जनपद का सबसे विकसित क्षेत्र हो जाएगा।
Trending
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
- सुल्तानपुर आदमपुर में शांति समिति की बैठक:मोहर्रम को लेकर पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश, सौहार्द बनाए रखने की अपील
- मीठीबेरी को मिली 85 लाख की बड़ी सौगात, विधायक अनुपमा रावत ने रखी विकास की नींव
- फतवा गांव में जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, पूर्व सीएम निशंक ने किसानों को किया जागरूक
- भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
- रसूलपुर मीठीबेरी में बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विधायक अनुपमा रावत ने सुनीं जनसमस्याएं
- CSC सेंटरों और पेट्रोल पंप खातों के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, लक्सर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा


