लक्सर नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में इस्माइलपुर रोड पैराडाइज चिल्ड्रंस अकैडमी के पास एक इंडियन लाइब्रेरी का उद्घाटन नगर पंचायत सुलतानपुर आदमपुर अधिशासी अधिकारी अजय अष्टवाल ने फीता काटकर किया।
आपको बता दें सुल्तानपुर आदमपुर में इंडियन लाइब्रेरी बनने से उन बच्चों को लाभ होगा जो बच्चे हरिद्वार, रूडकी एवं अन्य शहरों में जाकर कंपटीशन की तैयारी कर रहे थे उन्हें अब सुल्तानपुर आदमपुर में ही एक अनुकूल वातावरण में पढ़ने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इस दौरान लाइब्रेरी संचालक मास्टर मजाहिर हसन ने बताया की इंडियन लइब्रेरी के नाम से यह लाइब्रेरी सुल्तानपुर आदमपुर के बच्चों को अनुकूल वातवरण के साथ फ्री वाईफाई इंटरनेट, एयर कंडीशन रूम, प्रशनल टेबल, एवं कम्पटीशन के किताबों के साथ साथ तमाम सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी,जिससे बच्चों को किसी भी नौकरी की तैयरी करने में आसानी होगी।
आज इंडियन लइब्रेरी के उद्घाटन में अधिशासी अधिकारी अजय अष्टवाल ने कहा कि सुल्तानपुर आदमपुर में लाइब्रेरी बनने से क्षेत्र के बच्चों को अपना करियर बनाने में मदद मिलेगी। इस लाइब्रेरी की काफ़ी प्रसंशा भी की। इस अवसर पर जुबेर, वासीद, मुजम्मिल, खालिद, डॉ कुर्बान, अमजद, बापू ताहिर हसन, कमरुद्दीन, शादाब प्रधान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Trending
- लक्सर में दिनदहाड़े चली गोली! घर में घुसकर फायरिंग का आरोप, इलाके में मचा हड़कंप
- धामी सरकार पर बरसे रविंद्र सिंह आनंद, बोले- किसानों से वोट मांगने का नैतिक अधिकार खो चुकी है सरकार
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार बस ने दो बालकों को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
- सुल्तानपुर आदमपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में सड़क किनारे से हटवाए अवैध कब्जे
- खानपुर विधायक उमेश कुमार और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी, रुड़की-दल्लावाला बस सेवा का शुभारंभ
- पूर्व सीएम हरीश रावत और अनुपमा रावत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए चौहान समाज के सैकड़ों लोग, धारीवाला में उमड़ा जनसैलाब
- पूर्व सीएम हरीश रावत और अनुपमा रावत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए चौहान समाज के सैकड़ों लोग, धारीवाला में उमड़ा जनसैलाब
- लक्सर प्रेस क्लब का ऐलान: तहसील कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को बड़ा आंदोलन


