मंगलौर थाना क्षेत्र के गांव लहबोली में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सानवी ईंट भट्टे की दीवार गिरने से छः मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए हैं। पुलिस का दावा है कि पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक मजदूर की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है।घटना के बाद से अफरा-तफरी मच गई।
चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर वहां मौजूद लोग सहम उठे। हादसे में प्रभावित सभी मजदूर आस पास के रहने वाले हैं।कुछ मवेशियों की भी मृत्यु हुई हैं।
जबकि चार लेागों का उपचार रुडकी के विनय विशाल में चल रहा है। वहीं घटना की सूचना पर एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल और जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्बयाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी व लक्सर विधायक मो शहजाद भी मौका पर मौजूद हैं। जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्बयाल ने पुहंच कर पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में ईंट भट्टे नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे हैं, जहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है।
Trending
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
- सुल्तानपुर आदमपुर में शांति समिति की बैठक:मोहर्रम को लेकर पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश, सौहार्द बनाए रखने की अपील
- मीठीबेरी को मिली 85 लाख की बड़ी सौगात, विधायक अनुपमा रावत ने रखी विकास की नींव
- फतवा गांव में जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, पूर्व सीएम निशंक ने किसानों को किया जागरूक
- भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
- रसूलपुर मीठीबेरी में बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विधायक अनुपमा रावत ने सुनीं जनसमस्याएं
- CSC सेंटरों और पेट्रोल पंप खातों के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, लक्सर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा


